कांग्रेस का वचन पत्र तैयार, कमल नाथ आज कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Updated on 26-07-2023 12:53 PM

भोपाल : कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र तैयार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ आज बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये महीना देने, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, सौ यूनिट बिजली निश्शुल्क और दो सौ यूनिट आधी दर पर देने, पुरानी पेंशन योजना के साथ किसानों की कर्ज माफी की गारंटी की घोषणा की जा चुकी है।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग-अलग वचन पत्र तैयार किए गए हैं। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर अपनी ओर से अंतिम रूप दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ भी बैठकें हो चुकी हैं। इन्हें बड़ा कार्यक्रम कर जारी किया जाएगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ बुधवार को बड़े वर्ग काे प्रभावित करने की वाली घोषणा कर सकते हैं।


वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता करने वाले मोहन ढाकसे को पार्टी से निकाला

उधर, प्रदेश कांग्रेस ने खंडवा से चुनाव लड़ चुके मोहन ढाकसे को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित कर दिया। ढाकसे को कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता करने और अनर्गल आरोप लगाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था।

संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि ढाकसे ने जो उत्तर दिया, उससे संगठन संतुष्ट नहीं है। पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध किए गए आचरण के कारण उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ढाकसे को पहले खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया और फिर नियुक्ति पर रोक लगा दी। कुछ दिनों बाद उनके स्थान पर डा.मुनीष मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। तब से ही जिले में विवाद चल रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.