सीजफायर पर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद:भूपेश बोले- जब तक तोड़ा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं

Updated on 11-05-2025 11:15 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व को याद किया।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर इंदिरा गांधी के फैसलों की तुलना मौजूदा हालात से की। सोशल मीडिया पर भी इंदिरा गांधी का नाम जोरशोर से ट्रेंड करने लगा।

यूजर्स ने 1971 के युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व की मिसाल देते हुए मौजूदा हालात से तुलना की। कई लोगों ने पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें 'आयरन लेडी' के रूप में याद किया। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर #IndiraGandhi ट्रेंड करता रहा।

जब तक तोड़ा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं - भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1971 में पाकिस्तान को जवाब देने में इंदिरा गांधी के लिए फैसले लिए आयरन लेडी को याद किया।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सेना के पराक्रम की सराहना करते इंदिरा को याद किया। सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट कर इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर साझा की।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि

हमारी सशस्त्र सेनाओं को सलाम, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साहस, बहादुरी और मजबूती से खड़े होकर देश की रक्षा की।

साथ ही, मैं एलओसी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्यों के लोगों के अदम्य साहस और कठिन समय में दिखाए गए धैर्य की सराहना करता हूं।

दीपक बैज ने पोस्ट किया वीडियो – ‘जब पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 1971 के युद्ध का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा आज भी वही भावना चाहिए, जो 1971 में इंदिरा गांधी के फैसले के साथ भारत में थी। वो वीडियो इस बात का सबूत है कि जब देश एकजुट होता है, तब दुश्मन को झुकना पड़ता है।

ट्रंप की पोस्ट के बाद हुआ सीजफायर का ऐलान

दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा है कि, 'रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।'

इस बीच केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के तहत सभी राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

जयराम रमेश ने सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस संचार प्रमुख जयराम रमेश ने दो अहम मांगें रखते हुए कहा -

“वाशिंगटन डीसी से आई घोषणाओं और भारत-पाक सीजफायर के बाद यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई है कि:

  • प्रधानमंत्री एक सर्वदलीय बैठक बुलाएं और राजनीतिक दलों को विश्वास में लें।
  • संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, जिसमें पिछले अठारह दिनों की घटनाओं पर चर्चा हो और आगे की दिशा तय हो।”

कांग्रेस ने कहा कि इस स्थिति में पूरे देश को एकजुट करने की जरूरत है और इसके लिए सरकार को राजनीतिक दलों से संवाद शुरू करना चाहिए।

ऐलान के कुछ घंटे बाद ही पाक ने सीजफायर तोड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया। इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।

रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ।

फायरिंग के बाद से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.