कांग्रेस बोली-हिंडनबर्ग बंद होने से 'मोडाणी' को क्लीन चिट नहीं:आज भी जहां देखो वहां अडाणी

Updated on 17-01-2025 01:10 PM

अडाणी ग्रुप पर आरोप लगाने वाली अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद होने जा रही है। 15 जनवरी को कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसकी घोषणा की थी।

हिंडनबर्ग बंद होने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया कि, रिसर्च कंपनी के बंद होने का मतलब यह नहीं है कि मोडाणी को क्लीन चिट मिल गई। आज भी जहां देखो वहां अडाणी हैं। एक कंपनी के बंद होने से सवाल नहीं बदल जाएंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बड़ा लेटर भी सोशल मीडिया X पर जारी किया। जयराम ने लिखा, रिसर्च कंपनी ने अडाणी पर जो आरोप लगाए थे वह आज भी गंभीर हैं।इसमें राष्ट्रीय हित की कीमत पर प्रधानमंत्री के करीबी मित्रों को और समृद्ध करने के लिए भारत की विदेश नीति का दुरुपयोग शामिल है।

जयराम ने लेटर में लिखा, जनवरी 2023 में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट इतनी गम्भीर साबित हुई थी कि भारत के सुप्रीम कोर्ट को उसमें अडाणी ग्रुप जिसे किसी और का नहीं, खुद प्रधानमंत्री का संरक्षण प्राप्त है, उसके खिलाफ सामने आए आरोपों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट में मोदानी महाघोटाले के केवल एक हिस्से प्रतिभूति कानूनों के उल्लंघन को ही कवर किया गया था। जनवरी-मार्च 2023 के दौरान अडानी महाघोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हम अडानी के हैं कौन (HAHK) सीरीज के तहत प्रधानमंत्री से 100 सवाल पूछे थे- इनमें से केवल 21 सवाल ही हिंडनबर्ग रिपोर्ट में किए गए खुलासों से संबंधित थे।

हिंडनबर्ग फाउंडर नाथन एंडरसन का ऐलान, हिंडनबर्ग कंपनी बंद होगी 

अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन ने 15 जनवरी को कंपनी बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि एंडरसन ने कंपनी बंद करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया। हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्टों ने भारत के अडाणी ग्रुप और इकान इंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। अगस्त 2024 में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।

नाथन एंडरसन ने लिखा-

QuoteImage

जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम के साथ शेयर किया। मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है। प्लानिंग ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा। और हाल ही में जिन पोंजी मामलों को हमने पूरा किया है और नियामकों के साथ साझा कर रहे हैं, वह दिन आज ही है।

QuoteImage

नाथन एंडरसन ने नोट में लिखा...

​​​मैं यह सब खुशी से लिख रहा हूं। इसे बनाना मेरे जीवन का सपना रहा है। मुझे शुरू में नहीं पता था कि क्या कोई संतोषजनक रास्ता खोजना संभव होगा। यह कोई आसान ऑप्शन नहीं था। लेकिन मैं खतरे को लेकर अनुभवहीन था। मैग्नेट की तरह इसकी तरफ खिंचा चला गया।

तो, अब क्यों न भंग किया जाए? कोई खास बात नहीं है- कोई खास खतरा नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं और कोई बड़ा व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। किसी ने एक बार मुझसे कहा था कि एक तय पॉइंट पर एक सफल करियर एक स्वार्थी कार्य बन जाता है। शुरुआत में मुझे लगा कि मुझे खुद को कुछ चीजें साबित करने की जरूरत है। अब मुझे आखिरकार खुद के साथ कुछ आराम मिला है, शायद मेरे जीवन में ये पहली बार है।

मैं अपने परिवार के साथ समय बिताने, अपने शौक पूरे करने और सफर करने के लिए उत्सुक हूं। मैंने उनके लिए पैसा कमाया है। मैं अपना पैसे इंडेक्स फंड और कम तनाव देने वाली चीजों में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहा हूं। फिलहाल मैं इस पर कॉन्सन्ट्रेट कर रहा हूं कि मैं मेरी टीम के सभी लोग उस जगह पर पहुंचें, जहां वे आगे बढ़ना चाहते हैं।

मुझे उम्मीद है कि जब हम अपनी प्रोसेस को पूरी साझा कर लेंगे, तब कुछ सालों में मुझे किसी का मैसेज मिलेगा, जो इसे पढ़ेगा (शायद आप)। जो इसी जुनून को अपनाएगा, यह कला सीखेगा और तमाम बाधाओं के बावजूद किसी ऐसे विषय पर रोशनी डालने का भरोसा पाएगा, जिसे इसकी जरूरत है। यह मेरा दिन बना देगा, भले ही तब मैं संगीत सीखने, बगीचा लगाने या जो भी मैं आगे करने की योजना बनाऊं, उसमें व्यस्त रहूं।

मैं परिवार और दोस्तों से उन पलों के लिए माफी चाहता हूं जब मैंने आपको नजरअंदाज किया और मेरा ध्यान कहीं और चला गया। अब मैं आप सभी के साथ ज्यादा वक्त बिताने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।

अंत में, मैं हमारे रीडर का आभार जताना चाहता हूं। सालों से आपके जोशीले संदेशों ने हमें ताकत दी है। और यह मुझे बार-बार याद दिलाता है कि दुनिया में अच्छाई भरी हुई है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं इससे अधिक की कभी उम्मीद नहीं कर सकता। यह सब शुभकामनाएं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.