रायपुर में रोने लगीं कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा : राजीव भवन में कहा-जब बात करती हूं वो मुझ पर चिल्लाता है, मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई

Updated on 01-05-2024 01:07 PM

'मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।' रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में ये बात पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रोते-बिलखते हुए कही।

दरअसल, राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर नेताओं में विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ।

चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस शुरू हुई। तू-तू, मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज और पार्टी के बड़े नेताओं को दी।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बदसलूकी का वीडियो बनाया

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेड़ा के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बदसलूकी की तो, इसका वीडियो भी उन्होंने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेड़ा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं।

पार्टी से इस्तीफा देने की बात, बीजेपी में जाने की चर्चा

राधिका खेड़ा वीडियो में यह कहती हुई भी दिख रही हैं कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं। इसके बाद वे रायपुर से दिल्ली लौट गईं। अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

बैज बोले- ये कोई बड़ा मामला नहीं है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने दैनिक भास्कर से कहा कि, ये कोई बड़ा मामला नहीं है। दोनों एक ही डिपार्टमेंट देखते हैं। कुछ बातों को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इससे पहले भी दोनों के बीच छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। हम दोनों से बातचीत कर उन्हें समझाएंगे। ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल तक पहुंची बात

राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने संगठन के बड़े नेताओं को भी इस मामले की जानकारी दी है। खबर है कि भूपेश बघेल तक भी इस मामले की शिकायत पहुंची है। राधिका ने भी दिल्ली में AICC के नेताओं को छत्तीसगढ़ में अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया है।

राधिका बोलीं- करूंगी खुलासा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अपने अकाउंट पर राधिका ने इस विवाद के फौरन बाद एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा- करूंगी खुलासा।

मूणत बोले- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब

रायपुर पश्चिम से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर के हुए दुर्व्यवहार से आहत हैं, वह रो रही हैं। मानो कह रही हैं 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'

मूणत ने आगे लिखा- चलो कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी के नारे को किसी ने तो चरितार्थ किया। डरो मत राधिका बहन, कांग्रेस में व्याप्त घृणा के भाव से डटकर मुकाबला करो।

बीजेपी बोली- कांग्रेसी महिलाओं का सम्मान नहीं करते

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि राधिका खेड़ा आंसू बहाता, दिल को दुखाता वीडियो देखकर हमें भी बड़ा दुख हुआ। कौशल्या मां की धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता कांग्रेस की दुखी है, तो हमारा भी मन विचलित होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से बच जाइए राधिका जी। बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी और विष्णु देव के सुशासन की गारंटी है। कांग्रेस के लोग अपनी ही पार्टी की महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। राधिका जी छत्तीसगढ़ में बाकी लोगों से आप सुरक्षित हैं। कांग्रेसियों से अपनी सुरक्षा निश्चित कर लीजिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.