रायपुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सेलजा, समीक्षा के बाद नेताओं में काम का बंटवारा होगा

Updated on 14-02-2023 09:05 PM

छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों में पूरी पार्टी जुट गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा मंगलवार दोपहर रायपुर पहुंच गईं। वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न समितियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान विभिन्न समितियों में शामिल नेताओं के बीच काम का बंटवारा भी किया जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम पदाधिकारी हवाई अड्‌डे पर पहुंचे हुए थे। वहां से सभी को पार्टी मुख्यालय लाया गया है। वहां महाधिवेशन के लिए बनी स्वागत समिति आदि समितियों की बैठक होनी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, AICC का 85वां अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। इस अधिवेशन की तैयार जोरों पर है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा इसकी समीक्षा के लिए आई हैं। तैयारियों के लिए जो कमेटियां बनी है उनकी बैठक भी ली जाएगी। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों के कामों का बंटवारा किया जाएगा। अभी तक जो कार्य हुए हैं उसकी समीक्षा की जाएगी। बताया गया, वरिष्ठ नेता अधिवेशन स्थल का भी जायजा लेंगे।

इस अधिवेशन में CWC का चुनाव भी होगा

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस में जो अधिवेशन होता है वह लोगों के लिए उत्सुकता का विषय होता है। घर के बुद्धिजीवी लोग बड़ी उत्सुकता से कांग्रेस की ओर देखते हैं। इसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी-CWC का भी चुनाव होना है। विभिन्न विभाग के जनरल सेक्रेटरी और संगठनात्मक ढांचे का भी निर्माण होना है। उन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस में भी विभिन्न विभागों के ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

इस महाधिवेशन में कांग्रेस का संविधान भी बदलेगा

आजादी के बाद मध्य भारत के किसी शहर में पहली बार हो रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में इतिहास बनने जा रहा है। रायपुर महाधिवेशन में कांग्रेस पार्टी का संविधान बदलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबिका सोनी की अध्यक्षता में एक आठ सदस्यीय समिति बनाकर से यह जिम्मेदारी सौंपी है। रणदीप सिंह सुरजेवाला इस समिति के संयोजक बनाए गए हैं। इसमें केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन, जीतेंद्र सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, मोहन प्रकाश, दीपा दासमुंशी और डॉ. जी परमेश्वरा को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.