मध्य प्रदेश को पांच हिस्सों में बांटकर चुनाव की तैयारी में जुटेगी कांग्रेस

Updated on 21-10-2025 01:05 PM

भोपाल। वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस को करारी हार मिली। इससे सबक लेते हुए वर्ष 2025 में ध्यान संगठन सृजन पर केंद्रित किया। यह काम पंचायत स्तरीय इकाई के गठन के साथ पूरा हो जाएगा। इसके बाद संगठन चुनाव की तैयारी में जुटेगा।

इसके लिए प्रदेश को पांच हिस्सों ग्वालियर- चंबल, मालवा-निमाड़, महाकोशल, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड-विंध्य में बांटा जाएगा। मैदानी तैयारी करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ क्षेत्र के पदाधिकारियों की टीम बनेगी। इसका काम उन क्षेत्रों को चिह्नित करना होगा, जहां पार्टी थोड़ा और जोर लगाए तो परिणाम पक्ष में आ सकते हैं।प्रदेश में दलीय राजनीति के आधार पर चुनाव का सिलसिला वर्ष 2027 में शुरू होगा। सबसे पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 16 नगर निगमों से पांच में महापौर बनाने में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि, कई निकायों में पार्टी को प्रत्याशी तक नहीं मिले थे। चूंकि, निकाय चुनाव से जो वातावरण बनता है वह एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करता है।

इसलिए पार्टी ने तय किया है कि जिस तरह वर्ष 2025 में पूरा ध्यान संगठन पर केंद्रित किया गया, वैसे ही वर्ष 2026 में पूरा फोकस चुनावी तैयारियों पर रहेगा। प्रदेश कांग्रेस सहकारी समिति, मंडी और पंचायत चुनाव के लिए भी अलग-अलग टीम बनाएगी। ये सभी चुनाव गैर दलीय आधार पर होते हैं लेकिन राजनीतिक दखल पूरा रहता है।

स्थानीय नेताओं मिलेगी प्राथमिकता

कुछ जगह हुए विवादों को छोड़ दिया जाएगा तो संगठन सृजन अभियान सफल रहा। नई टीम तैयार हुई। प्रस्तावित पांचों हिस्सों में चुनाव की तैयारियां वरिष्ठ नेता के अगुआई में बनने वाली टीम करेगी। इसमें सहमति के आधार पर स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता मिलेगी। इनका काम पिछले चुनावों के आधार पर उन क्षेत्रों को चिह्नित करना होगा, जहां कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर, बराबरी या फिर कमजोर की है।

जिन स्थानों पर पार्टी आगे हैं, वहां उसे और बेहतर बनाने, जहां बराबरी की स्थिति में है और थोड़ा जोर लगाने पर आगे आ सकती है, वहां फोकस किया जाएगा। कमजोर कड़ियां भी टीम चिह्नित करेगी। टीम वह उपाय भी प्रदेश कांग्रेस को बताइएगी, जिनसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही जिला, ब्लाक और बूथ स्तर की इकाइयों से समन्वय बनाकर तैयारी कराने का होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.