महाकाल लोक मामले और सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर 24 जून को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Updated on 15-06-2023 06:29 PM

 भोपाल। उज्जैन के महाकाल लोक में हुए घोटाले और सतपुड़ा भवन में लगी आग को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। 24 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जिला इकाई और स्थानीय नेताओं की सहमति से ही भाजपा के नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। यह निर्णय बुधवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर दो घंटे चली बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर चर्चा की गई। महाकाल लोक में आंधी से मूर्तियों के गिरने, गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य और दोषियों को बचाने के मामले को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही कहा गया कि विधानसभा के मानसून सत्र में भी इसे प्रमुखता से उठाया जाए। साथ ही विभागाध्यक्ष कार्यालय सतपुड़ा भवन में लगी आग की घटना को लेकर सरकार की घेराबंदी की जाए। नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने कहा कि यह सामान्य आग लगने की घटना नहीं 

लोकायुक्त, राज्य अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ और अन्य जांच से जुड़े दस्तावेज जलकर खाका हो गए। यह षडयंत्र है, जिसे जनता के बीच ले जाना चाहिए। इस पर 24 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कलेक्टरों को उच्च स्तरीय जांच के लिए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कई नेता अब वापस आना चाहते हैं और भाजपा नेता भी इच्छुक हैं। सभी नेताओं की एक राय था कि इन्हें स्थानीय समीकरणों को देखते हुए जिला इकाई और स्थानीय नेताओं की सहमति के आधार पर पार्टी में लिया जाना चाहिए।

जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बुरे समय में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है, उनकी राय को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दो अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो रहा है, इसमें सबकी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

अभी समय है मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ी है, उसे दूर कराएं क्योंकि चुनाव के समय सभी व्यस्त हो जाते हैं और नुकसान उठाना पड़ता है। सभी वरिष्ठ नेताओं को दौरे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, नारी सम्मान योजना, सौ यूनिट बिजली माफ और दो सौ यूनिट हाफ, पांच सौ रुपये में रसाेई गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन की बहाली और सरकार बनने पर किसानों की ऋण माफी की बात का प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील, जीतू पटवारी, रामेश्वर नीखरा, एनपी प्रजापति, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, शोभा ओझा सहित अन्य समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसके पहले दिग्विजय सिंह और कमल नाथ ने आधा घंटे अलग से चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.