15 दिन में न्याय, संविधान और सम्मान तीन यात्रा निकालेगी कांग्रेस, यूपी पर राहुल का खास फोकस

Updated on 13-01-2024 01:18 PM
शाबाद रिजवी, मेरठ: उत्तर प्रदेश में 80 के दशक से सत्ता से दूर होने के बाद सियासी तौर पर बेहद कमजोर हो चुकी कांग्रेस मिशन 2024 को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। एक तरफ जहां राहुल गांधी यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को 11 दिन देकर जनता को जोड़ने की कोशिश करेंगे। वहीं प्रदेश संगठन 15 दिन में तीन यात्रा निकालकर इस मुहिम को और धार देगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूं तो 15 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र में पूरी होगी, लेकिन कमजोर यूपी पर राहुल की यात्रा का खास फोकस रहेगा।

प्लान के मुताबिक, यात्रा 11 दिन में यूपी के 20 जिलों में करीब 1074 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वेस्ट यूपी में बरेली, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, आगरा से होकर यात्रा गुजरेगी। इसके अलावा मुरादाबाद, संभल, एटा जिलों की सीमाओं को भी आंशिक रूप से कवर किया जाएगा। यूपी कांग्रेस ने भी जनता के बीच जाने की ठानी है। इसके लिए तीन यात्रा अगले 15 दिन में निकालना तय हुआ है, ताकि वोटरों पर पकड़ मजबूत की जा सके।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पांडे एक हफ्ते में दो बार यूपी आ चुके हैं। गुरुवार को वह मेरठ में 14 जिलों के कार्यकर्ताओं से साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। वह वर्करों की जनता से जुड़ने का टारगेट दे गए। इसको लेकर शुक्रवार को जिलों में नए प्रभारी के प्लान पर मंथन हुआ। अविनाश पांडेय के प्लान के मुताबिक 15 दिन में तीन यात्रा निकालना है। इसी क्रम में 14 जनवरी को यूपी के सभी 75 जिलों में यूपी मशाल यात्रा निकाली जाएगी। हर जिले में कांग्रेसी न्याय की मशाल हाथों में लेकर सड़कों पर उतरेंगे। यात्रा के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का मुद्दा उठाया जाएगा।

वहीं 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर संविधान यात्रा निकाली जाएगी। देश के संविधान को बचाने और कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। 26 जनवरी को पूरे प्रदेश के सभी 842 ब्लॉकों से यह यात्रा निकलेगी। इसकी अगुवाई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष करेंगे। तीसरी यात्रा 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निकलेगी। इसको 'सम्मान यात्रा' नाम दिया गया है। यह यात्रा गांव से शहर तक निकलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.