रायपुर में बारिश के बीच कांग्रेसियों ने किया भजन-कीर्तन:राहुल के समर्थन में लोकभवन घेरने पहुंचे

Updated on 22-07-2026 02:22 PM
रायपुर, राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार रात विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।

बता दें कि नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता धरने पर बैठे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देशभर में कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है।

दिल्ली में हुए प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे सीनियर नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है।

कांग्रेस की मांग

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।
  2. परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर संसद में पूरी चर्चा।
  3. दिल्ली की घटनाओं को लेकर छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई सभी FIR वापस ली जाए।

क्या है पूरा मामला

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है।

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

'जब तक न्याय नहीं, तब तक विरोध जारी'

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा- कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। बच्चों पर लाठीचार्ज हो रहा है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कहा, जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा, हम विरोध करते रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.