कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग, मेनिफेस्टो पर चर्चा

Updated on 19-03-2024 02:24 PM

दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। कांग्रेस की मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) पर चर्चा हुई। मेनिफेस्टो कमेटी ने पहले ही ड्राफ्ट CWC को मंजूरी के लिए भेज दिया था। मीटिंग के दौरान अध्यक्ष खड़गे ने मौजूद नेताओं से कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मेनिफेस्टो में शामिल हर मुद्दे को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाएं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनिफेस्टो में 5 न्याय युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी न्याय शामिल किए गए हैं। हर न्याय के तहत कांग्रेस कुल 25 गारंटी भी दे रही है।

पार्टी हेडक्वॉर्टर में चल रही बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान से सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस की तीसरी लिस्ट के लिए मंगलवार शाम तक भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

खड़गे ने CWC की मीटिंग में क्या कहा...

  • राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए हम लोगों के वास्तविक मुद्दे पर देश का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं।
  • हर गांव, कस्बे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हमारे घोषणापत्र को हर घर तक पहुंचाने के लिए आगे आना होगा।
  • देश बदलाव चाहता है, वर्तमान सरकार की गारंटी का हश्र भी 2004 के इंडिया शाइनिंग नारे जैसा ही होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर किया था 5 योजनाओं का ऐलान
पांच न्याय के अलावा कांग्रेस उन योजनाओं को भी मेनिफेस्टो में शामिल कर सकती है, जिन्हें मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इनमें सबसे अहम नारी न्याय गारंटी योजना है। जिसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा था कि कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.