सत्ता के जरिए छत्तीसगढ़ महतारी को लूटकर संपति एकत्र करने में जुटे कांग्रेसी: ओपी चौधरी

Updated on 10-05-2023 09:43 PM

रायगढ़। ईडी द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हए पूर्व कलेक्टर रानू साहू सहित कांग्रेस विधायको की  51.40 करोड़ की संपति अटैच किए जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता इसलिए हासिल की है, ताकि कांग्रेसी छत्तीसगढ़ महतारी की संपत्ति को लूट कर गांधी परिवार को भेज सकें।

भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के पुराने इतिहास का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की नीति नियम और कर्म निरंतर भ्रष्टाचार को ही प्रोत्साहित करते रहे हैं। वहीं जीवन में आध्यात्मिकदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा, गलत तरीके से एकत्र की गई संपति एक दिन मिट्टी में मिल जाएगी। एक जन सेवक को जनहित से जुड़े मुद्दे में इस तरह कार्य करना करना चाहिए ताकि  जनता के मध्य उसकी पहचान किसी दल की बजाय दिलों स्थापित हो सके।

प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आधिकारिक जानकारी के हवाले से कहा आईएएस, सूर्यकांत तिवारी, देवेंद्र यादव विधायक, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक, आरपी सिंह, विनोद तिवारी की 90 अचल संपत्तियों के तहत वाहनों, आभूषणों सहित 51.40  करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।

यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध कोयला लेवी जबरन वसूली घोटाले के तहत की गई है। इसके पूर्व ईडी ने सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई आईएएस, सौम्या चौरसिया (छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिकारी), सुनील अग्रवाल और अन्य की 170 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

कोयले घोटाले में अब करीब 221.5 करोड़ रुपए की संपति कुर्क की गई है। ईडी ने आयकर विभाग की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। 145 से अधिक परिसरों में तलाशी ली गई है और अब तक 9 अभियुक्तों को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये सभी महीनों से न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच के दौरान  ईडी को जबरन वसूली रैकेट में 540 करोड़ रुपये के वसूली के इनपुट्स मिले हैं।

ओपी ने आरोप लगाते हुए  कहा कि कोयले घोटाले सहित आबकारी घोटाले में करोड़ों रुपए की वसूली सत्ता धारी दल से जुड़े नेताओ के इशारे पर की गई, यह पैसा छत्तीसगढ़ महतारी के गरीब जनता के हक का पैसा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.