रमन का उल्टा चश्मा के बाद कांग्रेस का ईडी-ईडी गाना

Updated on 15-09-2023 02:42 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंटरनेट मीडिया पर राजनीतिक दलों के बीच वार शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायगढ़ दौरे के दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।

इस पोस्ट में ईडी पर निशाना साधा गया है। प्रदेश में अवैध कोल परिवहन, शराब घोटाले, डीएमएफ घोटाले, महादेव एप सहित कई मामलों की ईडी जांच कर रही है। इस जांच के विरोध में कांग्रेस ने यह वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रमन का उल्टा चश्मा थीम पर वीडियो जारी किया था, जिसमें रमन सरकार के दावे के रूप में चमचमाते विकास को दिखाया गया, जबकि चश्मा लगाने के बाद सब कुछ उल्टा दिखता था।

कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में चार लोग नजर आ रहे हैं, जिन्हें कोई फोन करके कह रहा है कि मित्रों आज छत्तीसगढ़ में छापा मारना है। उसके बाद एक गाने के जरिए कुछ लोग कहते हैं, ये ईडी-ईडी क्या है, ये ईडी-ईडी। वीडियो में कुछ लोग यह कह रहे हैं कि जब बेरोजगारी भत्ता मिलता है, तो ईडी भेजते हैं। जब भूमिहीनों को पैसा मिलता है, तो तब ईडी भेजते हैं।

गाने के जरिए आगे बताया गया कि जब सस्ती दवाइयां और गोबर से पैसा बनता है, तो ईडी भेजते हैं। ईडी का मतलब भाजपा, मोदी और अडानी बताया गया। कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया कि राज्य सरकार को परेशान करने में भाजपा की केंद्र सरकार लगी है। इसके विरोध में इस तरह के कई और वीडियो जारी किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने यह किया पोस्ट
तोहफा कुबूल करो! तुस्सी डरपोक हो। अपने हर दौरे से पहले अपनी एडवांस टीम के रूप में ईडी को भेजने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके लिए छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से एक विशेष तोहफा। मोदी जी! ईडी-चोटी का जोर लगा लो। शुरू हो चुका है यह युद्ध अब हमर माटी के अभिमान का, नहीं रुकेगा अब ये रथ छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.