कांग्रेस का विधायकों को संदेश- MP में राज्यसभा चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई, अफवाहों पर ध्यान न दें

Updated on 07-06-2026 02:20 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया है।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि कांग्रेस की प्रतिष्ठा और वैचारिक संघर्ष का चुनाव है।
बैठक में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया और बीना विधायक निर्मला सप्रे को छोड़कर सभी कांग्रेस विधायक शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने इसे एकजुटता का संकेत बताते हुए सकारात्मक माना। बताया गया कि भूरिया व्यक्तिगत कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

कमल नाथ बोले- यह पूरी कांग्रेस की लड़ाई

बैठक से वर्चुअली जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विधायकों से एकजुट रहकर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को विजयी बनाने का आह्वान किया।
कमल नाथ ने कहा कि यह चुनाव केवल मीनाक्षी नटराजन का नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और संगठन की मजबूती का चुनाव है। सभी विधायकों ने उनकी बात का समर्थन किया।

भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतारे तो भी तैयार: कांग्रेस

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी बैठक को संबोधित किया।
उमंग सिंघार ने दावा किया कि यदि भाजपा तीसरा प्रत्याशी भी मैदान में उतारती है, तब भी कांग्रेस अपनी सीट सुरक्षित रखने में सफल रहेगी। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक साथ हैं और हर राजनीतिक परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी मीनाक्षी

कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन सोमवार (8 जून) को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उल्लेखनीय है कि वे विधायक दल की बैठक में अकेले ही अपने वाहन से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बैठक समाप्त होने के बाद पहुंचे, जबकि विवेक तन्खा वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

क्रॉस वोटिंग को लेकर सतर्क कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के मत आवश्यक हैं। कांग्रेस के पास वर्तमान में 64 विधायक हैं। हालांकि, बीना विधायक निर्मला सप्रे लंबे समय से भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दे रही हैं। वहीं, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण उनके मतदान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ऐसे में कांग्रेस के पास सीमित अतिरिक्त मत ही बचते हैं, जिसके चलते पार्टी क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.