कांग्रेस की न्याय यात्रा असम के धुबरी से शुरू आज पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी

Updated on 25-01-2024 12:14 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का गुरुवार (25 जनवरी) को बारहवां दिन है। आज यात्रा असम से शुरू हुई। यह कूच बिहार जिले के बक्शीरहाट से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल कूच बिहार शहर में मां भवानी चौक से पैदल यात्रा करेंगे। यहां से यात्रा बस से गोक्सडांगा पहुंचेगी। यात्रा यहां से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा पहुंचेगी। फालाकाटा में ही राहुल रात्रि विश्राम करेंगे।

चाय पीने दुकान में रुके
राहुल गांधी ने धुबरी के हलाकुड़ा गांव में हॉल्ट लिया। यहां उन्होंने एक दुकान पर चाय पी और पार्टी के नेताओं से बात की। दुकान वाले ने बताया कि राहुल गांधी का आना सरप्राइज था। मैंने उन्हें चाय और नमकीन दिया।

ममता बोली थीं- यात्रा में शामिल नहीं रहूंगी
एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि वे लोकसभा चुनाव में बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयर नहीं करेंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में वे इस यात्रा में शामिल नहीं होंगीं।

26 और 27 जनवरी को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 28 जनवरी को यात्रा फिर शुरू होगी। यहां से जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुर, उत्तर दिनाजपुर और दार्जीलिंग होते हुए 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। 31 जनवरी को यात्रा फिर माल्दा से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद पहुंचेगी।

24 जनवरी न्याय यात्रा का ग्यारहवां दिन, असम के CM बोले राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार (24 जनवरी) को 11वें दिन असम के बरपेटा से शुरू हुई। यहां राहुल ने कार की छत पर बैठकर भीड़ को संबोधित किया। राहुल ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट CM बताया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हम राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे। 23 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उखाड़ दिया था। इस पर राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.