कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन शुरू

Updated on 13-09-2023 04:44 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस पार्टी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन के जरिए कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश में लगातार ट्रेन रद्द होने के चलते यह विरोध किया जा रहा है।

कार्यकर्तओं ने मालगाड़ी को रोका
बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह ही करगी रोड कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्तओं ने मालगाड़ी को रोका। कार्यकर्ता पटरी पर लेट गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।

राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी  की तरफ से कहा गया है कि ट्रेनों की अवस्थाओं और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर प्रदेशभर आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के बीजेपी नेताओं द्वारा केंद्र तक आवाज नही उठाए जाने का भी विरोध जताया जाएगा।

केंद्र सरकार के हुई जमकर नारेबाजी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ियां रोकी गईं। केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि, ये रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध है। हालांकि कांग्रेसियों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम की बात कही थी।

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों के साथ जगदपुर में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तओं के द्वारा रेल रोको आंदोलन होने वाला है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रेल रोको करेंगे कांग्रेस पार्टी के नेता इस दौरान जगदलपुर रेलवे स्टेशन में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होंगे।

रेलवे प्रशासन ने दी थी चेतावनी
रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से भी चेतावनी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि अगर रेलवे यातायात प्रभावित हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में रेलवे ने रेलवे पुलिस बल को भी तैनात किया है।

कांग्रेस ने लगाए आरोप
देश भर के 6,800 रेल स्टोपेज बंद किए गए, जिसमें से 200 अकेले छत्तीसगढ़ में हैं।
साधारण पैसेंजर मेमू ट्रेन को स्पेशल ट्रेन बनाकर दोगुना किराया वसूला जा रहा है।
स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बों की संख्या घटाई गई।
पिछले साढ़े तीन साल में 67,382 ट्रेनों को रद किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.