चुनाव से पहले बनी सहमति, पिछली बॉडी में जॉइंट सेक्रेटरी थे थोड़ी देर में होगा ऐलान

Updated on 21-12-2023 02:13 PM

पिछले 11 महीनों से विवादित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को 12 साल बाद आज नया अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछली बॉडी में जॉइंट सेक्रेटरी रहे संजय सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए लगभग तय हो गया है। गुरुवार को वोटिंग से पहले हुई मीटिंग में उनके नाम पर सहमति बनी। अधिकांश राज्यों के सदस्य उनके समर्थन में हैं।

सुबह 11 बजे हुई मीटिंग में बॉडी के पदाधिकारियों के लिए वोटिंग हुई। वोटों की गिनती दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी। गिनती पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष और सदस्यों के नाम का ऐलान किया जाएगा इस बार संजय सिंह और कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे।

अध्यक्ष पद की दूसरी कैंडिडेट अनीता सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के खिलाफ गवाह भी हैं। वे इकलौती महिला उम्मीदवार हैं। उन्हें खेल मंत्रालय और बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों का समर्थन है। फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर आईडी नानावती और उपाध्यक्ष पद पर असित कुमार सहा, जय प्रकाश, करतार सिंह और एन फोनी जीत सकते हैं।

फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वे 3 दफा और 12 साल से इस पद पर थे।

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा था फैसला
22 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटते हुए चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। फिर 10 दिन पहले 9 दिसंबर को निर्वाचन अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एमएम कुमार के कार्यालय ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया और कहा- 'मतदान, मतगणना और नतीजों की घोषणा एक ही दिन होगी।'

हाई कोर्ट के स्टे के बाद प्रक्रिया रुकी
रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव 12 अगस्त को होने थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन (HWA) की याचिका पर चुनावी प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया। 

चुनाव कराने की नौबत क्यों आई?
जनवरी-फरवरी में कुछ महिला पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट सहित देश के टॉप रेसलर अध्यक्ष को हटाने की मांग पर धरना करने लगे।

विवाद के बाद इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने WFI को भंग करते हुए एडहॉक कमेटी बनाकर उसे WFI के नए पदाधिकारियों के चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंप दी। एडहॉक कमेटी ने 12 अगस्त को मतदान की तारीख तय कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.