नेपाल बॉर्डर पर भारत के खिलाफ साजिश, जूते-चप्पल की दुकान में सफेद होता है काला धन

Updated on 11-09-2023 02:10 PM
सीतामढ़ी: इंडो- नेपाल बॉर्डर के इलाकों में हवाला का कारोबार खूब चल रहा है। मनी एक्सचेंज के नाम पर यह धंधा खुलेआम संचालित है। इस खेल में मूल रूप से दोनों देशों के बड़े-बड़े व्यापारी और कारोबारी लिप्त है, जो काले धन को सफेद करते है। बॉर्डर पर हवाला का कारोबार कोई नई बात भी नहीं है। काफी पुराना धंधा है। अबतक कई लोग पकड़े भी जा चुके है और उनसे करोड़ों रुपए जब्त भी किया जा चुका है। धंधे से दोनों देशों के बॉर्डर से जुड़े प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह वाकिफ है। बावजूद इसे रोकने के लिए अपेक्षित और कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है।

सीधे काठमांडू जाती है एक्सचेंज रकम

बताया गया है कि भारतीय रूपयों को बॉर्डर इलाकों के बाजारों नेपाली करेंसी में बदला जाता है। बाद में यह रकम काठमांडू में बैठे व्यापारियों के पास पहुंच जाता है। फिर नेपाली कारोबारी भारतीय क्षेत्र में बैठे कारोबारियों के पास वैध तरीके से इन रूपयों को पहुंचा देते है। इस धंधे में बॉर्डर क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवक कुरियर बॉय के तौर पर काम करते हैं। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता है। वहीं, काले धन को सफेद करने के लिए 20 से 25 फीसदी कमीशन काटा जाता है। जिले में बॉर्डर से सटे बाजार सोनबरसा, बैरगनिया, भिट्ठामोड़, मेजरगंज, सुरसंड और परिहार में सैकड़ों की संख्या में लोग अवैध तरीके से मनी एक्सचेंज के काम से जुड़े हुए है। जानकारों की माने, तो प्रतिदिन करीब दस करोड़ रूपया काले धन से सफेद बनाया जाता है। इसके एवज में मनी एक्सचेंजर को एक लाख पर 1,500 से 4,000 रुपए तक की आमदनी होती है।


छोटे-छोटे धंधों की आड़ में गोरखधंधा

जानकारों ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र के बाजारों में मनी एक्सचेंज करने वाले चावल, मोबाइल, चप्पल-जूता, जेनरल स्टोर्स समेत अन्य छोटे-छोटे कारोबार करते है। इसी की आड़ में ये गोरखधंधा किया जाता है। खबर मिली है कि दिल्ली एवं कोलकता समेत अन्य शहरों से विभिन्न माध्यमों से बॉर्डर इलाके के बड़े कारोबारियों के पास मोटी रकम आती है। फिर यहां उस रकम को नेपाली करेंसी में बदला जाता है।

नेपाली ग्राहकों से काला धन होता है सफेद

बॉर्डर इलाके में मनी एक्सचेंज से जुड़े एक धंधेबाज ने नाम नही छापने की शर्त पर मनी एक्सचेंज के तरीकों में से एक आसान तरीका का खुलासा किया। बताया कि नेपाली लोग बड़ी संख्या में बॉर्डर से सटे भारतीय क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी करने आते है। इनके पास नेपाली करेंसी होती है, जबकि यहां उन्हें भारतीय पैसे की जरूरत होती है। ऐसे लोगों पर धंधेबाजों की नजर बनी रहती है और हवाला से प्राप्त रुपए इन नेपाली लोगों से एक्सचेंज कर लेते है। यानी नेपाली के पास भारतीय रुपया और धंधेबाज के पास नेपाली रुपया आसानी से चला आता है। फिर इन नेपाली रूपयों को काठमांडू में बैठे हवाला के 'आका' को पहुंचा दिया जाता है। उस धंधेबाज ने NBT को बताया कि काठमांडू में बैठे लोग फर्जी बिल और अन्य कागजात बनाकर बैंकों के जरिए दिल्ली और कोलकता के कारोबारियों तक रुपए पहुंचा देते है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.