नरसिम्हा राव की पोती को मारने की साजिश... जब मुंबई था खालिस्तानियों का अड्डा और बनाई गई ATS

Updated on 23-09-2023 03:51 PM
मुंबई : कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के रिश्तों में आई तल्खी ने 90 के दशक में मुंबई में खालिस्तानियों से जुड़ीं कई बड़ी घटनाओं की यादें ताजा कर दीं। कनाडा में दो दिन पहले एक और गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या हुई। इसके बाद से खुलकर कहा जाने लगा कि कनाडा भारत में वॉन्टेड अपराधियों और अलगाववादियों के लिए सेफ हेवन बना हुआ है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि एक समय खालिस्तानी गतिविधियों का मुंबई से गहरा रिश्ता था। यहां तक कि मुंबई का पहला एटीएस इन्हीं से जुड़ी घटना की वजह से बना था। ऐसी ही कुछ बड़ी और सनसनीखेज वारदात पर नज़र डालती है यह स्पेशल रिपोर्ट :

खूंखार आतंकी बलदेव सिंह की करतूत से जन्मा एटीएस

खालिस्तानी आतंकवाद 90 के दशक में चरम पर था। तब मुंबई पुलिस ने इससे जुड़े कई लोगों को मारा था। रिटायर्ड एसीपी सुनील देशमुख बताते हैं : मुंबई में पहला एटीएस खालिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए ही बनाया गया था। ए.ए.खान इसके चीफ थे। इस एटीएस ने तब अंडरवर्ल्ड के खिलाफ भी कई बड़े ऑपरेशन किए थे। लोखंडवाला का चर्चित एनकाउंटर इसी एटीएस ने किया, जिसमें माया डोलस सहित सात गैंगस्टर मारे गए थे।

देशमुख खालिस्तानी आतंकवादी बलदेव सिंह से जुड़ी घटना बताते हैं। बलदेव सिंह खुद को खालिस्तानी कमांडो फोर्स का मेजर जनरल बताता था। वह मुंबई से उगाही करके सरगनाओं को रकम भेजता था। खुली जीप में एके-47 लेकर घूमता था। 4 दिसंबर 1990 को भांडुप में एक कॉन्स्टेबल ने उसे जब यूं देखा, तो सब-इंस्पेक्टर लखमेर सिंह को बताया। बलदेव ने जीप से ही दोनों को बातचीत करते देख लिया। वहां से भागने के बजाए उसने अगले जंक्शन पर यू टर्न लिया और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। लखमेर सिंह और दो सिपाही मारे गए। उन दिनों मुंबई के पुलिस कमिश्नर राममूर्ति थे। उन्होंने उसी दिन एटीएस बनाने की घोषणा की। यह शूटआउट नॉर्थ रीजन में हुआ था, जिसके अडिशनल कमिश्नर एए खान थे। उन्हें एटीएस चीफ बनाया गया। एक महीने की इनवेस्टिगेशन के बाद एटीएस को इनपुट मिला कि बलदेव सिंह वडोदरा में है। जनवरी, 1991 में एटीएस ने वहां जाकर एनकाउंटर किया जिसमें बलदेव समेत कई आतंकवादी मारे गए।

दादर में दबोचा गया कनिष्क प्लेन ब्लास्ट का आरोपी

1985 में टोरंटो से वाया दिल्ली मुंबई आ रहे एयर इंडिया के कनिष्क प्लेन को लंदन से पहले बम से उड़ा दिया गया था। 329 लोग मारे गए थे। इसके साजिशकर्ताओं में से एक मनजीत सिंह उर्फ लाल सिंह आईएसआई से कनेक्टेड था। आईएसआई ने उससे कहा था कि खालिस्तान बना, तो उसका प्रधानमंत्री उसे ही बनाया जाएगा। 14 अगस्त, 1992 को जांच एजेंसियों को टिप मिली कि वह हथियारों का कन्साइनमेंट लेने अमृतसर से ट्रेन में मुंबई आ रहा है। ट्रेन जिन-जिन शहरों से गुजरी, वहां की पुलिस को अलर्ट किया गया, लेकिन किसी ने यह सोचकर रिस्क नहीं लिया कि उसने गोलियां चला दीं, तो काफी यात्री मारे जाएंगे। आखिरी स्टॉपेज दादर में वह जैसे ही ट्रेन से उतरा, उसे दबोच लिया गया। उसने साइनाइड खाने की कोशिश की। मुंबई पुलिस ने उसे रोका, तो उसने अपने दांतों से जीभ काट ली, ताकि वह बोल न सके। उसकी गिरफ्तारी के बाद गुजरात में भारी संख्या में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुए। उसे उस केस में उम्रकैद हुई।

500 का हत्यारा राणा प्रताप भी मुंबई में मरा

राणा प्रताप सिंह खुद को खालिस्तान कमांडो फोर्स का डिप्टी चीफ बताता था। वह पंजाब में 500 लोगों की हत्या का जिम्मेदार था। मुंबई में एंटॉप हिल में एक सरकारी क्वार्टर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। अपनी गाड़ी में वह साइनाइड रखता था। मुंबई एटीएस उस तक पहुंची, तो उसने साइनाइड खाने की कोशिश की। फिर पुलिस फायरिंग का जवाब देने के चक्कर में मारा गया।

जब 18 घंटे चला था एनकाउंटर

भांडुप में अप्रैल, 1992 में हुए एक अन्य एनकाउंटर में खालिस्तान कमांडो फोर्स के सात लोग मारे गए थे। एनकाउंटर 17 से 18 घंटे चला था। इसमें मुंबई पुलिस का सिपाही भी शहीद हुआ था।

नरसिम्हा राव की पोती की जान बचाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की पोती पुणे के इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थी। खालिस्तान कमांडो फोर्स के लोगों ने उसे मारने की साजिश रची। जुलाई, 1992 में उस केस में चार लोगों को मुंबई एटीएस ने दहिसर चेक नाका के पास पकड़ा था। उनके पास हथियार थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.