गांजा तस्करी में संलिप्त आरक्षक और ड्राइवर निलंबित, फिर हुए गिरफ्तार

Updated on 02-04-2025 12:12 PM

भिलाई। जिले के पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला ने गांजा तस्करी के एक मामले में जब्त गांजा में से कम जब्ती दिखाकर एक बोरी गांजा को पार कर देने वाले  एक आरक्षक व डायल 112 के चालक को निलंबित कर दिया है। उसके बाद उनके विरूद्ध अपराध दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया आपको बता दें कि पुरानी भिलाई थाने का आरक्षक डायल 112 के चालक के साथ मिलकर गांजा तस्करी के मामले में पकड़ाया है। दरअसल आरक्षक ने तस्करों से बरामद गांजे की तीन में से एक बोरी को अपने कब्जे में रख लिया था। मामला उजागर होने पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक विजय धुरंधर को निलंबित कर दिया। वही मंगलवार को निलंबित आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन के खिलाफ भिलाई-3 पुलिस ने अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 20(क्च)(द्बद्ब)(क्च) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल 30 मार्च की शाम को पुरैना में एनएसपीसीसी राखड़ बांध की ओर से आ रही सफेद रंग की एसयूवी सीजी 22 एसी 5656 को डायल 112 वाहन में चल रहे भिलाई-3 थाने के आरक्षक विजय धुरंधर ने रोका। कार में सवार धीरेन्द्र शर्मा निवासी सेक्टर 11 जोन 1 खुर्सीपार तथा युवराज मेहता निवासी गायत्री नगर भिलाई-3 से पूछताछ करने के बाद तलाशी ली तो पीछे सीट के ऊपर तीन प्लास्टिक की बोरियां मिली। बोरियों में गांजा रखे होने का पता चलने पर आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन ने एक बोरी अपने कब्जे में रख लिया और दो बोरियों की बरामदगी दिखाकर दोनों युवकों को थाने ले गए। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए दोनों युवकों दो के बजाय तीन बोरी गांजा होने की जानकारी दी। जबकि आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन ने थाने में दो बोरी गांजा बरामद किए जाने की जानकारी दी थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला डायल 112 का चालक ग्राम औंधी निवासी अनिल कुमार टंडन और आरक्षक विजय धुरन्धर ने उक्त  गांजा पार किया था। पुलिस ने आरक्षक के पास से 6.398 किलोग्राम छ किलो तीन सौ अंठयनबे ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 37 हजार रुपए डायल 112 वाहन सूमो क्रमांक सीजी 03 7086 कीमती 3 लाख व मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण 31 मार्च 2025 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में सम्बद्ध किया था। निलंबन अवधि में आरक्षक विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसके बाद आज आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के ड्राइवर अनिल टंडन को गिरफ्तार कर लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.