आरक्षक बना डिप्टी कलेक्टर

Updated on 12-05-2023 09:03 PM

रायगढ़। गुरुवार 11 मई को राज्य प्रशासनिक सेवा 2021 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार सिदार का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद में पर हुआ है।

रायगढ़ जिले के ग्राम कांटाहरदी के कृषक मुरलीधर सिदार और गुरुबारी बाई सिदार के मझले पुत्र महेंद्र सिदार बताते हैं कि वे 12वीं के बाद इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में पॉलिटेक्निक कर वर्ष 2013 में आरक्षक के पद पर रायगढ़ जिले में नियुक्त हुए ।

वे आरक्षक रहते हुए वर्ष 2018 में बीएससी स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किए जिसके बाद से वे राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारियों में जुट गए। वे बताए कि उनके छोटे भाई आलेख राम सिदार वर्ष 2014 में पीएससी परीक्षा क्लियर कर वर्तमान में जिला कोण्डागांव में सहायक आयुक्त (आबकारी) के पद पर पदस्थ हैं जो उनके प्रेरणा स्त्रोत और मार्गदर्शक रहे हैं जिनसे प्रेरणा लेकर महेंद्र सेल्फ स्टडी कर अपने चौथे प्रयास में सफल हुये हैं।

इसके पहले लगातार तीन प्रयासों में महेंद्र प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाये पर वे अपनी तैयारियों में लगे रहे और वर्ष 2021 पीएससी परीक्षा में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण किये ।

उन्हें आशा थी कि उनका चयन इस बार अवश्य होगा और वे ओव्हर ऑल 139 रैंक के साथ अपने वर्ग में 5वां स्थान लाने में सफल रहे और इनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है।

महेंद्र सिदार ने बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा सिदार सहायक ग्रेड-2 के पद पर अंबिकापुर में पदस्थ हैं जो उनके पुत्र वल्लभ सिदार के साथ रहती हैं और बड़े भैया नागेश सिदार सारंगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ हैं।

महेंद्र सिदार पुलिस आरक्षक की ट्रेनिंग के बाद थाना कोसीर, बरमकेला और अगस्त 2020 से डीएसबी रायगढ़ में कार्य कर रहे हैं । उनकी इस सफलता पर पूरे पुलिस परिवार में हर्ष है, अधिकारीगण और उनके मित्रों के बधाई देने का तांता लगा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.