आरक्षक भर्ती, 793 अभ्यर्थियों का हुआ शारीरिक दक्षता परीक्षा

Updated on 30-12-2024 01:19 PM

धमतरी।  पुलिस लाईन रूद्री में आज पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं भर्ती कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में गरियाबंद जिले के 2000 अभ्यर्थियों को बुलवाया गया था। जिसमें लगभग 885 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके दस्तावेजों की छानबीन परिक्षण किया गया एवं नाप जोक किया गया।
जिसमें 92 अभ्यर्थी अपात्र पाये गए। 793 अभ्यर्थी ही पात्र पाये गये जिनका 100 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊची कूद सहित शारिरिक दक्षता का परीक्षा लिया गया है।

कुछ अपात्र एवं कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी पाये गए हैं,उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) की जा रही है जिसका पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है।
(01)- उपरोक्त पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है।
(02) छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता बरती जा रही है आप किसी के भी झांसे में ना आयें।
(03) पुलिस भर्ती कराने के नाम पर कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो ऐसे लोगों की सूचना तत्काल धमतरी पुलिस को दें उस पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
(04) यदि कोई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु पैसा देते है एवं भर्ती कराने के लिए कोई पैसा लेते है,तो दोनों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी और उस अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया से अलग किया जावेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.