आरक्षक उपेंद्र तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated on 26-12-2024 12:56 PM

भिलाई। दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की 25 दिसंबर क्रिसमस की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो देर रात 11.30 से 12 बजे के बीच अपनी बाइक से स्मृति नगर स्थित अपने घर जा रहा था। अचानक वो बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से बुधवार देर रात अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था।

वो जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गया। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों ने उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.