अमृत सरोवर स्थल पर मनाया गया संविधान दिवस

Updated on 27-11-2024 02:06 PM

दुर्ग। विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत थनौद में अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सभी ग्रामीणों को संविधान की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकार एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिये कहा गया। विधायक श्री चंद्राकर द्वारा भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

सीईओ बजरंग कुमार दुबे द्वारा भारतीय संविधान उद्देशिका का वाचन कराने के अलावा भारतीय संविधान के आदर्शो तथा देश के नागरिकों का संविधान के प्रति प्रतिबद्धता के संबंध में जानकारी दी। संविधान दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद पंचायत झमित गायकवाड सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.