निर्माण विभाग और एजेंसियां गर्मी मौसम में निर्माण कार्यों को पूरा करें : कलेक्टर

Updated on 28-03-2025 12:33 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण विभाग और एजेंसी जिले के निर्माण कार्यों को आगामी बरसात के पूर्व पूर्ण कर लें। 

कलेक्टर ने रबी फसल सर्वे, फॉर्मर रजिस्टेशन कार्यों का समीक्षा करते हुए एसडीएम अधिकारी को कहा कि पटवारी और राजस्व निरीक्षक (आरआई) से उनसे संबंधित कार्यों को पूरा कराएं और यदि कोई कार्य में लापरवाही करता है तो कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि पटवारी संबंधी सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए मुनादी कराकर एक दिन पटवारी अपने क्षेत्र के गांव में बैठकर कोटवार के माध्यम से किसानों को बुलाकर कार्य करे, जिससे राजस्व कार्यों में गति आयेगी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में पेंशन, राशन कार्ड और पीएम किसान सम्मान के आवेदन ज्यादा आते हैं तो खाद्य विभाग ऐसे राशन कार्ड धारी परिवार का आवेदन नियम अनुसार निराकरण कर राशन कार्ड बनाएं।

कलेक्टर ने आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के संभावित ग्राम सुराज अभियान और जिले के सचिव द्वारा समीक्षा बैठक के संबंध में आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने 30 मार्च को बिलासपुर प्रवास में पीएम मोदी के महा गृह प्रवेश उत्सव के दौरान जिले के हितग्राहियों के आवागमन के दौरान बस ड्राइवर को नशे से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र से धान उठाव के संबंध में मार्कफेड अधिकारी शीतल कुमार भोई से जानकारी ली। इसके साथ ही जिले के वनांचल 17 गांवों में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, विद्युत, स्कूल शिक्षा, समग्र शिक्षा, वन, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास आदि विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का समीक्षा किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.