राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का निर्माण पूरा, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों में जुटा संघ परिवार

Updated on 05-09-2023 01:40 PM
वीएन दास, अयोध्या: राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब भूतल के फर्श और मंदिर में लगने वाले 42 दरवाजों के निर्माण और उस पर नक्काशी का काम कारसेवक पुरम में चल रहा है। 14 दरवाजों का निर्माण पहले पूरा किया जाएगा, जो भूतल में लगने हैं। इसके साथ ही 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक मंदिर परिसर में होने वाले भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी में पूरा संघ परिवार लगा हुआ है।

50 हजार लोगों के लिए की जा रही व्‍यवस्‍था


चौपाल ने बताया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 5 हजार संत, महंतों और 5 हजार राम मंदिर आंदोलन से जुड़े विशिष्ट जनों को आमंत्रित कर रहा है, जिसमें करीब 60 देशों के प्रतिनिधि में शामिल हैं। करीब 50 हजार लोगों की व्यवस्था की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट को उठानी पड़ेगी। चौपाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, लेकिन मुख्य कार्यक्रम पीएम मोदी की तरफ से रामलला को गर्भगृह में स्थापित करने का होगा, जो 22 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच संभावित है।

दरवाजों पर उकेरी जा रही आकृतियां

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, मंदिर के दरवाजे दिसंबर, 2023 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। दरवाजों पर सनातन धर्म के चिह्न गदा, चक्र, त्रिशूल, गणपति आदि की आकृतियां उकेरी जा रही हैं। महाराष्ट्र की टीक की लकड़ी पर कारीगर बेहद खूबसूरत डिजाइनिंग कर रहे हैं। वहीं पूरा राम मंदिर नागर शैली में तैयार हुआ है। चंपत राय के मुताबिक राम मंदिर के भूतल के निर्माण के साथ प्रथम तल का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रथम तल का स्‍ट्रक्‍चर दिसंबर 202 तक खड़ा कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.