छत्तीसगढ़ में तेजी से चल रहा पीएम आवास का निर्माण

Updated on 19-02-2024 05:30 PM

रायपुर। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक पक्का आवास हो, पक्की छत हो, जिसमें वह सपरिवार अपना जीवन यापन कर सके। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणाम स्वरुप पूरे प्रदेश में तेजी से पीएम आवास शहरी एवं ग्रामीण का निर्माण कार्य जारी है। जशपुर जिले में भी पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किस्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है।

पीएम आवास योजना शहरी के पात्र हितग्राही खजांचीटोली बस्ती, जशपुर निवासी मुनेश्वर राम ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आवास निर्माण की स्वीकृति के साथ सिर्फ दो किस्त आया था। जिस वजह से आवास निर्माण कार्य अपूर्ण था। जब प्रदेश में नई सरकार आई और आवास निर्माण की स्वीकृति के साथ बकाया किस्त जारी किए उसके बाद आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि  सरकार जरूरतमंदों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं का पक्का आवास बनने के बाद अब पूरा परिवार खुशी से रह रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्या विष्णुदेव साय जी का उन्होंने आभार जताया है ।



योजना के पात्र हितग्राही जशपुर निवासी आनंद भगत का कहना है पहले जब उनका कच्चा मकान था, तब उन्हें अपने मकान की और परिवार की बहुत चिंता होती थी। बरसात के दिनों में और ज्यादा परेशानी होती थी। कच्चा मकान होने से घर के अंदर पानी टपकता था और कई तरह की परेशानियां थी । मेरा पक्का मकान बनाने के लिए सरकार ने मेरे बैंक में जैसे ही पैसे डाले, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैंने तुरंत अपने मकान का काम शुरू किया और जैसे-जैसे मकान बनाने के लिए किस्तें मेरे बैंक खाता  में आने लगी मेरा  अपना पक्का मकान बन गया। आज मेरा खुद का पक्का मकान है। अब मैं अपने पक्के मकान में आराम से और चिंता मुक्त होकर रह रहा हूं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद देता हूँ।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। योजना से हर गरीब की पक्के मकान की आस पूरी हो रही है। इस  योजना के तहत ऐसे लोगों को पक्के मकान की सौगात मिल रही है, जिनके लिए पक्का घर बना पाना काफी मुश्किल था।


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के लिए 18 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। साथ ही आवश्यक धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 61784 हजार प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली है जिसमे  हजार 52282  मकान पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंप दिया गया है तथा बाकी बचे मकानों को शासन के निर्देशानुसार जल्द पूरा किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.