कलेक्टर की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

Updated on 22-03-2025 04:44 PM

गरियाबंद। अधिकारी-कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय इस बैठक में जिले के अधिकारी- कर्मचारियों एवं शिक्षकों के विभिन्न संघों ने शासकीय सेवकों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संगठनों द्वारा प्रस्तुत सभी मांगो, समस्याओं और सुझावों को नियमानुसार निराकृत करने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों के समस्याओं के प्राथमिक स्तर पर ही निराकरण करने सभी जिला अधिकारियों को अपने- अपने विभाग में परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों संघ के सदस्यों को शासकीय सेवा के दौरान कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए अपने संघ के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों से अपील करने की बात कही। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, प्रकाश राजपूत, नवीन भगत सहित अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न संघों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

परामर्श दात्री समिति की बैठक में संघ के सदस्यों ने समयबद्ध तरीके से शासकीय आवासों के आवश्यक मरम्मत एवं रंग-रोगन, पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण, अवकाश प्रकरणों, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण एवं कर्मचारियों के आवश्यकतानुसार विभागीय परीक्षा आयोजित करने, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, समयमान का लाभ, परीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को क्रमोन्नति, एरियर्स राशि का भुगतान, नियमितिकरण, ग्रेडेशन लिस्ट जारी करने, डीएमएफ फंड से लिपिक सदन में बॉन्ड्रीवाल तथा बोर खनन करवाने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान करवाने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण एवं स्वतत्वों का भुगतान शीघ्र कराने के संबंध में मामले को कलेक्टर के समक्ष रखा। साथ ही विभाग में लिपिकों के कार्य विभाजन में समय अंतराल पश्चात रोटेशन करने की भी जरूरत बताई। इससे कार्यालय के सभी कर्मचारी सभी प्रकार के कार्याे के लिए कुशल होंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी संघों से सदस्यों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनकर निराकरण करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.