परामर्श समिति की बैठक आयोजित

Updated on 27-03-2025 02:27 PM

नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक भारतीय स्टेट बैंक के संयोजन से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं आधार सीडिंग सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं में बैंकिंग सहभागिता की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बैंकों में सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति में तेजी लाएं। कलेक्टर ने बेनूर, धौड़ाई, ओरछा, कुतुल, गारपा और होरादी के ग्रामीणों को बैंक सखी के माध्यम से राशि वितरण कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों में स्थित बैंक स्वहायता समूहों के विभिन्न प्रकार के आजीविका व रोजगार हेतु ऋण की स्वीकृति प्राथमिकता के साथ करें। जिले में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में नियद नेल्लानार अंतर्गत योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभांवित किया जाना है। इसके लिए सभी बैंक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी अपनी सहभागिता निभाएं। कलेक्टर ने भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात हितग्राहियों को शतप्रतिशत ऋण की स्वीकृति दें। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों का खाता खोलने एवं बैंक लिंकेज करने, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिला व्यापार एव उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना सहित अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सभी बैंकों से स्वसहायता समूह, एमएसएमई के तहत् लघु उद्यम को बढ़ावा देने एवं कृषि संबंधी ऋण स्वीकृति पर ध्यान देने और नए खाताधारकों एवं आधार इनेबल खाताधारकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा देने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने जिले के ग्राम कोहकामेटा और कस्तुरमेटा में बैंक शाखा शीघ्र प्रारंभ करने उपस्थित बैंक मैनेजरों को निर्देशित किया। उन्होंने आरसेटी के माध्यम से जिले के बेरोजगारों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिये जाने निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, लीड बैंक मैनेजर सुनिल कुमार बागे, नाबार्ड के एजीएम मनीष माली, आरबीआई के मैनेजर सदानंद भास्के, एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुधीर खेस सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.