स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को सुबह नौ से पांच बजे बिजली जलाने पर मिलेगी 20 प्रतिशत छूट

Updated on 28-08-2025 01:41 PM
भोपाल। एक ओर जहां राज्य सरकार मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दे रही है तो वहीं उपभोक्ता इसका विरोध कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का तर्क है कि स्मार्ट मीटर लगने से अधिक बिजली बिल आएगा। ऐसे में विद्युत विभाग ने इससे निपटने का रास्ता निकाला है। उन्होंने इस बात का प्रचार शुरू किया है कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली का उपयोग करने पर 20 प्रतिशत छूट मिलेगी।हालांकि यह छूट पहले से ही मिल रही है, लेकिन केवल स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता ही इसका लाभ ले पाएंगे इसकी आमजन को कम ही जानकारी है। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी अपने-अपने घरों में स्मार्ट मीटर ही लगवा रहे हैं।

बता दें कि यह स्मार्ट मीटर पहले केवल बड़ी औद्योगिक कंपनियों में ही लगाए जाते रहे हैं, लेकिन अब घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में भी यह मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का काम देश भर में किया जा रहा है। इस कार्य में बिहार नंबर वन है, इसके मुकाबले मप्र काफी पीछे है। प्रदेश में 1.30 करोड़ घरेलू विद्युत उपभोक्ता है, अब तक 24 लाख स्मार्ट मीटर ही लगाए गए हैं।

1.40 रुपये प्रति यूनिट होगी बचत

प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट छह रुपये बिल लिया जाता है। उपभोक्ता अगर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली जलाता है तो 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, यानी प्रति यूनिट एक रुपये 40 पैसे की बचत होगी। प्रदेश में पहले चरण में 55 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। निजी कंपनी ही मीटर लगाने के साथ रखरखाव करेगी। इसके एवज में कंपनी को विद्युत विभाग प्रति मीटर 1700 रुपये देता है और प्रतिमाह मीटर 90 रुपये किराया भुगतान किया जाता है।

उपभोक्ता मोबाइल एप पर ही देख सकेंगे कितनी बिजली जलाई कितनी मिली छूट

स्मार्ट मीटर इंटरनेट कनेक्ट रहेगा। मीटर में एक चिप भी लगाई गई है। विद्युत वितरण कंपनी को प्रति दिन प्रति मिनट का डाटा उपलब्ध होगा। अगर मीटर से छेड़छाड़ की जाती है तो भी कंपनी को अलर्ट मिलेगा। स्मार्ट मीटर का लाभ उपभोक्ता को भी होगा। वे अपने मोबाइल पर ही विद्युत वितरण कंपनी के एप से प्रति दिन कितनी बिजली जलाई और कितनी छूट मिली यह देख सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.