बारिश में टूट जाता है जिले के चार गांवों से संपर्क, तैयारी में जुटे ग्रामीण

Updated on 04-06-2023 08:35 PM
धमतरी, 4 जून । बारिश शुरू होने और बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर वनांचल क्षेत्र में बसे जिले के चार गांवों से संपर्क टूट जाता है। इन गांवों की स्थिति सालों से है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा आज तक कोई उचित व्यवस्था नहीं किया जा सका, जिससे बारिश में भी इन गांवों से संपर्क बना रहे।
नक्सल अतिसंवेदनशील और सघन वनांचल में बसे नगरी ब्लाक के ग्राम करही, रिसगांव, खल्लारी और फरसगांव ऐसा गांव है, जहां बारिश होने और बाढ़ की स्थिति निर्मित होते ही जिला से संपर्क टूट जाता है। यहां के हजारों ग्रामीण एक गांव से दूसरे गांव आना-जाना नहीं कर सकते, ऐसे में अब बारिश शुरू होने से पहले इन गांवों के ग्रामीणों की तैयारियां शुरू हो गई है। ग्रामीण बारिश के दिनों से निबटने के लिए अपने जरूरत के खाद्य सामाग्रियों का स्टाक करना शुरू कर दिया है, क्योंकि जल्द ही बारिश के दिन आने वाला है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों में राशन दुकानों से मिलने वाली खाद्य सामाग्री, औषधि की हर साल व्यवस्था बारिश शुरू होने से पहले कर दिया जाता है। यहां के ग्रामीणों को एक साथ चार से पांच माह का राशन दिया जाता है, ताकि बारिश होने पर संपर्क टूट जाने पर लोगों के सामने भूखे की नौबत न आ सके। बारिश की वजह से संपर्क टूटने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को भी कई तरह की परेशानियां झेलना पड़ता है।
मामले में संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी राहत शाखा ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि जिले में बाढ़ संभावित 77 गांव हैं। इनमें मगरलोड तहसील के 29, धमतरी के 20, भखारा के 13, कुरूद के 10 और नगरी तहसील के पांच गांव शामिल हैं। नगरी ब्लाक के चार राशन दुकान करही, रिसगांव, खल्लारी और फरसगांव पहुंच विहीन हो जाते हैं। इस पहुंचविहीन राशन दुकानों में अगले पांच माह के लिए 31 मई तक खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए गए हैं। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाइयां इत्यादि का भंडारण कर लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.