मध्‍य प्रदेश में जारी रहेगा बौछारों का सिलसिला, 10 जिलों में भारी वर्षा के आसार

Updated on 13-07-2023 12:14 PM

 मध्य प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी क्योंकि राज्य में एक मौसम प्रणाली सक्रिय बनी हुई है। भोपाल में मंगलवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि पूरे राज्य में व्यापक बारिश हो रही है। सीहोर, राजगढ़, रायसेन और शाजापुर जिलों में बुधवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, 24 घंटों के भीतर 8 इंच तक वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मानसून द्रोणिका के ग्वालियर, सतना से होकर गुजरने एवं अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बौछारें पड़ने का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, विदिशा, हरदा, गुना, अशोकनगर, सीहोर, धार एवं रतलाम जिले में भारी वर्षा भी हो सकती है।

MP में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति

रायसेन, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में 4 से 8 इंच तक अत्यधिक वर्षा हो सकती है। भोपाल, विदिशा, बैतूल, हरदा, इंदौर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर और छतरपुर जिलों में 2.5 से 4 इंच तक भारी वर्षा हो सकती है।बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल में भारी बारिश का अलर्ट है, 4 इंच तक बारिश की आशंका है। इंदौर में भारी वर्षा हो सकती है, जबकि जबलपुर और ग्वालियर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। उज्जैन में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है और बुधवार को भी भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।


बीना नदी उफान पर, शिप्रा में बाढ़ से मंदिर

पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तरी एमपी से पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिससे वर्तमान में बारिश की स्थिति बन रही है। रायसेन के बेगमगंज इलाके में लगातार बारिश से बीना नदी उफान पर है। कोकलपुर गांव में 150 एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं, जबकि बड़वानी में नर्मदा नदी का जल स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. श्योपुर में पार्वती नदी भी लगातार बढ़ रही है। उज्जैन में शिप्रा नदी में बुधवार सुबह रामघाट क्षेत्र में बाढ़ आ गई, जिससे कई मंदिर डूब गए। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बैतूल जिले के बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जिसके चलते बुधवार को पारसडोह बांध के दो गेट और सारनी स्थित सतपुड़ा बांध का एक गेट खोल दिया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका एक बार फिर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। वर्तमान में यह बीकानेर, ग्वालियर, सतना, छत्तीसगढ़, ओडिशा से होकर जा रही है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

राजस्थान में एवं जम्मू कश्मीर में ट्रफ के रूप में दो पश्चिमी विक्षोभ बने हुए हैं। इनके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है।

गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, सागर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में भी छिटपुट वर्षा होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के 16 जुलाई से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद मानसून की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.