सुरखी में लगातार हो रहा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : मंत्री श्री राजपूत

Updated on 24-02-2023 05:36 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम रजौली में 50 लाख की लागत से बनने वाले आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण और विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री राजपूत विकास यात्रा के दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजौली, रजवांस, परसोरा, गढ़ा, खिरिया पहुँचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “स्वस्थ समाज-सशक्त भारत’’ का सपना साकार किया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। एक समय था जब छोटी से छोटी बीमारी के लिये सागर या भोपाल जाना पड़ता था। अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा आरोग्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, जिनसे क्षेत्रवासियों को सुरखी में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो रहा है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़, बिलहरा, सुरखी तथा आसपास के छोटे-छोटे गाँव में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिये वरदान बने हैं। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार जो कहती है, वो करती भी है। उसका परिणाम शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी दिख रहा है। पहले न ही पर्याप्त बिजली थी, न ही विकास, लेकिन हमारी सरकार द्वारा हर गाँव को पक्की सड़क से जोड़ कर विकास किया गया। पुल-पुलिया निर्माण कर ग्रामीणों को यातायात में सुलभता दी गई। साथ ही हर वर्ग के लिए योजनाएँ संचालित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है।

श्री राजपूत ने विकास यात्रा के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना आदि के हितग्राहियों को कार्ड वितरित कर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने नये मतदातों का फूल-मालाओं से सम्मान करते हुए क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिला कर चलने का आह्वान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.