जिला चिकित्सालय की अधोसंरचना एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दें अपना योगदान : कलेक्टर

Updated on 30-05-2025 12:48 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में चल रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं डॉक्टर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें तथा जिला चिकित्सालय की अधोसंरचना एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाईप लाईन कनेक्शन को चालू कराने तथा रख-रखाव के लिए कर्मचारी की नियुक्ति करने के लिए प्राक्कलन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने 100 बिस्तर मातृशिशु चिकित्सालय में सिपेज एवं चोक के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में नर्स एवं अन्य स्टॉफ का व्यवहार मरीजों के साथ अच्छा होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि ई-हॉस्पिटल के सफल संचालन के लिए तथा आयुष्मान कार्ड के तहत शत-प्रतिशत क्लेम करने के निर्देश दिए गए थे। यह अच्छी बात है कि डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की भर्ती के बाद आयुष्मान कार्ड के ब्लाकिंग का कार्य हो चुका है तथा 92 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लाकिंग का कार्य जारी है। उन्होंने चिकित्सालय के गेट के सामने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तथा हास्पिटल परिसर में दुकानदारों के मालिकों से किराया वसूली कहा।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में प्लिंथ लेवल उठाए जाने के संबंध में जानकारी ली तथा जिला चिकित्सालय के लिए सीटी स्कैन, एक्स-रे मशीन सहित अन्य सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रख-रखाव, वाटर कूलर, मरीजों के नाश्ते एवं भोजन की निविदा प्रक्रिया, सफाई, सुरक्षा एवं लाऊंड्री मशीन क्रय, पेयजल व्यवस्था करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था एवं सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए तथा जर्जर पार्किंग स्थल का उन्नयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार गहन समीक्षा की तथा सभी डाक्टर से प्रतिदिन के ओपीडी तथा माहवार ओपीडी के संबंध मेंं जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए कमरे बनवाने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.