राष्ट्र विकास में प्रत्येक वर्ग का योगदान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 27-12-2022 09:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज ईडब्ल्यूएस आरक्षण संघ मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री निवास पहुँच कर अभिनंदन किया। सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया और विधायक मंदसौर श्री यशपाल सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के निर्धन सामान्य वर्ग को सभी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण और न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में छूट दिए जाने के निर्णय के लिए अभिनंदन किया गया। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए निर्धन सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिनंदन के उत्तर में कहा कि सभी वर्गों को न्याय उनकी सोच है। न्याय से कोई वंचित नहीं होना चाहिए। राष्ट्र के विकास में सामान्य वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सब भारत माँ की संतान हैं। किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर वर्ग को उसका अधिकार मिलना चाहिए। मैं भी इसका पक्षधर हूँ। मेरे संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो इसका फैसला लेने में देर नहीं की। अन्य क्षेत्रों में भी विसंगति है तो ध्यान दिलाए जाने पर परीक्षण के बाद आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश के 5 राज्यों में ही यह व्यवस्था लागू है, जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। इस निर्णय से मध्यप्रदेश के निर्धन सामान्य वर्ग के युवाओं को विभिन्न सेवाओं में आने के अवसर बढ़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.