धमतरी में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद

Updated on 26-12-2025 12:49 PM
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर देर रात तक विवाद चला। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने परिजनों को शव दफनाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कई घंटों की बैठक के बाद, परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करने पर सहमति जताई है।

यह घटना धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के बोराई गांव की है। बुधवार शाम एक महिला की मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को जब परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव में विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि महिला ने धर्मांतरण कर लिया था और उन्होंने शव को गांव में दफनाने से रोक दिया।

विवाद बढ़ने पर पुलिस टीम, एसडीएम और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। परिजनों को हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को नगरी ले जाकर दफनाने की योजना बनाई गई, जहां पहले से ही गड्ढा खोदा जा चुका था।

हालांकि, नगरी में भी स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई, जिससे वहां भी विवाद खड़ा हो गया। एसडीएम और एडिशनल एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने नगरी के स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के साथ लंबी चर्चा की। देर रात तक बोराई गांव में प्रशासन, पुलिस, हिंदू संगठन और ग्रामीणों के बीच बैठकें चलती रहीं।

कई घंटों के विवाद और बैठकों के बाद अंततः यह मामला शांत हुआ। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि बोराई गांव की यह महिला साहू परिवार से थी और उसने धर्मांतरण कर लिया था। परिजनों ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में ऐसी कोई 'गलती' होती है, तो वे गांव छोड़ देंगे।

बैठक में मृतक महिला के परिजनों ने सबके सामने दिए गए सहमति पत्र दिया की सर्व समाज बोराई क्षेत्र को हम सहपरिवार हिन्दू धर्म से बाहकवा में आकर ईसाई धर्म के कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। चुंकि सह परिवार मुख्य धारा में हिन्दू रीति रिवाज़ एवं क्षेत्र वासियो के देवी देवताओं के पूजा पाठ एवं ग्रामीण रीति नीति में साथ देंगे एवं हमारे पूर्ण परिवार के द्वारा पुनः किसी भी प्रकार ईसाई धर्म या प्रचारक से सम्बन्ध नहीं होगा।

पूरा परिवार सर्व समाज क्षेत्र बोराई से पुनः प्रार्थना करता है। पुनः ईसाई धर्म अपनाने पर स्वयं गांव छोड़ कर अन्य चले जायेंगे।एएसपी मणिशंकर चंद्रा कहा ग्राम बोराई में साहू समाज की एक महिला की मृत्यु हो गई थी।

समाज के लोगों में और परिवार में भी कुछ विवाद चल रहा था, विवाद को लेकर उनके दाह संस्कार क्रिया के लिए समस्या उत्पन्न थी।जिसको लेकर पर एक सामाजिक बैठक का समाज के द्वारा की गई है।आखिर में सामाजिक स्तर निराकरण किया गया है।और स्थिति शांति पूर्ण है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.