सहकारिता सचिव ने की मक्का प्रसंस्करण संयंत्र की प्रगति की समीक्षा

Updated on 28-06-2024 05:15 PM

कोंडागांव। सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने कोकोड़ी में निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के प्रगति की समीक्षा की। जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को संयंत्र के विभिन्न इकाइयों के प्रगति की जानकारी ली और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत भी उपस्थित थे।

डॉ. प्रसन्ना ने संयंत्र के संचालन हेतु आवश्यक सभी विधिक अनुमतियां प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके साथ ही मक्के की खरीदी एवं उसके भंडारण की व्यवस्था तथा मानव संसाधन की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की। किसानों को अधिक से अधिक लाभ के लिए बेहतर मॉडल के साथ संयंत्र के संचालन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संयंत्र के संचालन हेतु विद्युत सहित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के संबंध में भी समीक्षा की। इसके साथ ही संयंत्र से उत्पादित अन्य अवयवों के उचित निस्तारण की योजना के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर दुदावत ने इस अवसर पर बताया कि शीघ्र ही साईलो के भराव का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि मक्का खरीदी हेतु सीधे संयंत्र में व्यवस्था करने के साथ ही समितियों के माध्यम से भी मक्का खरीदी की कार्ययोजना तैयार की जा रही है तथा मक्का भंडारण के लिए गोदामों का निर्माण भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोकोड़ी में मक्का प्रसंस्करण संयंत्र का निर्माण अंतिम चरणों में है तथा कुछ इकाइयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसकी टेस्टिंग का कार्य शेष है। इस संयंत्र के माध्यम से प्रतिदिन 80 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 200 मीट्रिक टन मक्का की आवश्यकता होगी। इस संयंत्र से बिल्कुल भी अपशिष्ट का उत्पादन नहीं होगा वहीं संयंत्र में एथेनॉल के अतिरिक्त उत्पादित अन्य सामग्री से पशुओं के लिए चारा बनाया जाएगा। संयंत्र के संचालन हेतु बाहरी विद्युत की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह संयंत्र अपने संचालन के लिए ऊर्जा का उत्पादन स्वयं करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.