कोऑपरेटिव सोसाइटी ने रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान

Updated on 21-10-2024 12:06 PM

भिलाई । बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर.4 ने समारोह का आयोजन कर माह सितंबर 2024 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। इस दौरान रिटायर कर्मियों ने सम्मान के लिए आभार जताया और अपने सेवाकाल से जुड़ी यादें साझा की। सोसाइटी के अध्यक्ष पूरन देवांगन ने रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष पूरन देवांगन ने सभी रिटायर सदस्यों को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी।


सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों ने भी समारोह को संबोधित किया। इन रिटायर कर्मियों में नंद राम यादव प्लेट मिल, जीवानंदन देशमुख बार एंड रॉड मिलए पोट्टी राजेंद्र राव,ब्लास्ट फर्नेस, रमेश कुमार तिवारी रिफ्रैक्ट्रीज मटेरियल प्लांट.2, फलधर शर्मा मटेरियल रिकवरी विभाग, नंद कुमार एटंकोधर भारद्वाज, संत कुमार साहू कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग, जीवी शेषाद्रि इंडस्ट्रियल रिलेशन, अंकुश कुमार दास प्लेट मिल, जालम सिंह पारसेंद सिंटर प्लांट.3, तिलक प्रसाद देवांगन, रविशंकर हिरवानी, जगेन्द्र सिंह संजय कुमार सिंह रेल एंड स्ट्रक्चरल मिलए, वेंकट रमन मूर्ति वायर रॉड मिल, सुरेश कुमार दुबे रिसर्च एंड कंट्रोल लैब एएस जयश्री कंस्ट्रक्शन पीएसयू, सहदेव राम साहू कैपिटल हैवी मेंटेनेंस 1-2 ,अनादि देब मेडिकल और केके बामने रिसर्च एंड कंट्रोल लैब शामिल हैं।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर, असमां परवीन,संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह,नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी तथा सोसायटी के कर्मियों में पिजुष कर, सुदीप बनर्जी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन शशिभूषण सिंह और आभार प्रदर्शन अशोक राठौर ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.