निशुल्क योग शिविर में समनवित सामूहिक योग का प्रदर्शन

Updated on 19-06-2025 01:49 PM

दुर्ग। जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में नाना नानी, दादा दादी पार्क में योग संगम थीम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें डॉ. जया साहू के द्वारा योग गतिविधियों के बारे में बताया गया। डॉ. मनीन्द्रमोहन श्रीवास्तव के द्वारा हरित योग की जानकारी देकर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। डॉ. नम्रता यादव के द्वारा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण किया गया। आज का थीम योग संगम का यही उद्देश्य है कि कॉमन योगा प्रोटोकॉल पर अधारित एक समनवित सामूहिक योग प्रदर्शन सुनिश्चत करना है। इसी थीम के अंतर्गत भिलाई 03 के शिव पब्लिक स्कूल में योग चिकित्सक डॉ. अकांक्षा मिश्रा द्वारा अष्टांग योग पर व्याख्यान दिया एवं डॉ. सरला बांधे द्वारा जीवन शैली मे योग के महत्व को बताया गया। जिले के विभिन्न संस्थाओं में 17 से 21 जून तक निशुल्क योग शिविर जारी है जिसके अंतर्गत रोजाना हजारों लोग लाभांवित हो रहे है एवं जनसमुदाय को आहार विहार की जानकारी देते हुए अंकुरित चना, गुड़, सत्तु बांटा जा रहा है। इसी क्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग एवं आयुषविंग जिला दुर्ग द्वारा आज योगा अभ्यास के पश्चात् सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.