राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट केस, KGF 2 से है कनेक्शन

Updated on 05-11-2022 05:57 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का उन्हें साथ मिला था, जिनके साथ उनके फोटोज वीडियोज वायरल हुए थे। इस बीच अब राहुल गांधी  व इंडियन नेशनल कांग्रेस  के कुछ अन्य नेताओं  के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का एक मामला सामने आया है। केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है पूरा मामला
एमआरटी म्यूजिक, बैंगलोर स्थित रिकॉर्ड लेबल है, जिसके पास कन्नड़, हिंदी, तेलुगु और तमिल आदि में 20,000 से अधिक ट्रैक्स के म्यूजिक राइट्स हैं, जिन्होंने साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'केजीएफ चैप्टर 2' (हिंदी) के लिए क्लासिक ओल्ड  म्यूजिक को हासिल करने के लिए बड़ी रकम अदा की है। इस बीच म्यूजिक लेबल की ओर से दावा किया जा रहा है कि इंडियन नेशनल  कांग्रेस ने इस फिल्म के गानों का इस्तेमाल किया हैं, उन्होंने एमआरटी म्यूजिक की अनुमति/लाइसेंस मांगे बिना इन गानों का इस्तेमाल अपने लेटेस्ट "भारत जोड़ी यात्रा" अभियान के मार्केटिंग वीडियो में किया है जिसमें "राहुल गांधी" नजर आ रहे हैं।

किन एक्ट्स का हुआ इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस उल्लंघन के कारण इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके पदाधिकारी कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए नागरिक और आपराधिक कानून दोनों के तहत उत्तरदायी हैं और धारा 425, 463, 464, 465, 471, 120बी आर/डब्ल्यू की धारा 34 ऑफ  आईपीसी और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, 2000 की धारा 43 के तहत और धारा 64 के तहत ये दंडनीय अपराध हैं।

म्यूजिक लेबल के वकील का क्या है कहना
इस मामले पर म्यूजिक लेबल की ओर से वकील का कहना है,'हमारा क्लाइंट एमआरटी म्यूजिक भारत में सबसे लोकप्रिय, प्रतिष्ठित और सम्मानित क्षेत्रीय संगीत कंपनियों में से एक है और विभिन्न भाषाओं में सिनेमैटोग्राफ फिल्मों, गीतों, संगीत एल्बम, वीडियो आदि के निर्माण और/ या अधिग्रहण के बिजनेस में है। हाल में  एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिसका प्रतिनिधित्व इसके महासचिव, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेट और राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा  है।'  रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे कहा गया है कि ये शिकायत मुख्य रूप से एमआरटी म्यूजिक के कॉपीराइट के उल्लंघन के रूप में संचालन समिति के सदस्यों की गैरकानूनी धोखाधड़ी और अवैध कार्यों से संबंधित है। INC ने अवैध रूप से फिल्म KGF - चैप्टर 2 के गीतों को हिंदी में डाउनलोड और सिंक्रनाइज और प्रसारित करके एक वीडियो बनाया है और इसे INC के स्वामित्व में दिखाया गया है। उन्होंने वीडियो में "भारत जोड़ो यात्रा" नाम के एक लोगो का भी उपयोग किया है और इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।
 
एमआरटी म्यूजिक लेबल का क्या है कहना
वकील के अलावा एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा, 'डिजिटल दुनिया में आज कॉपीराइट अधिनियम काफी अहम है और हम पूरी तरह से हैरान थे जब हमने हाल ही में इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो देखा जिसमें राहुल गांधी, सदस्य, संचालन समिति, इंडियन नेशनल कांग्रेस ने हमारी मर्जी के बिना अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने और मार्केटिंग और प्रचार के लिए उनका उपयोग किया है। उल्लंघन किए गए वीडियो INC द्वारा उनके आधिकारिक सोशल हैंडल पर पोस्ट किया गया था और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखे जा सकता है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना होगा, हालांकि इस केस में इन्होंने खुद कानून तोड़ा है और हमारे कॉपीराइट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन कर रहे है, जिसे हमने खरीदने के लिए भारी रकम खर्च की है। कांग्रेस की ओर से यह अधिनियम भारतीय जनता को पूरी तरह से गलत संकेत भेजता है और हमारे कॉपीराइट की सुरक्षा के कोशिशो के बिल्कुल विपरीत है। इस गंभीर उल्लंघन को हम पूरी कोशिश के साथ चुनौती देंगे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.