बिहार में कोरोना रिटर्न्स, पटना में 2 संक्रमित मिलने के बाद मचा हड़कंप

Updated on 22-12-2023 12:57 PM
पटना: बिहार में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। दो नए मरीजों के मिलने के बाद एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना में ही दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर के बड़े अस्पतालों को आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पटना में गुरुवार को कोरोना से पीड़ित दो लोगों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा कर लौटा है जबकि दूसरा संक्रमित असम से वापस पटना पहुंचा है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। लेकिन सब वेरियेंट के बारे में पता नहीं चल पाया है। विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

पटना में मिले कोरोना के दो नए मरीज

पटना के सिविल सर्जन ने केरल और दक्षिण भारत से आने वाले लोगों और उनके परिजनों से कोई भी लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच कराने की सलाह दी है। इधर, पीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बड़े अस्पतालों को कम से कम 25 आरटीपीसीआर जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। आपको एक बार फिर से बता दें कि संक्रमित मरीजों में से एक केरल से लौटा है और केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत भी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक कोरोना संक्रमित की मौत

केंद्रीय मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 328 मामले सामने आए जिनमें से 265 मामले केरल से हैं। मंत्रालय के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है। केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72,060 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 275 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर चले गए। अब तक कुल 68,37,689 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.