छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, मिले 48 नए मरीज, एक्टिव केसों की सख्याँ 190

Updated on 05-04-2023 10:09 PM

 छत्तीसगढ़ में कोरोना (Coronavirus) एकबार फिर डराने लगा है. पिछले 24 घंटे में 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिलासपुर (Bilaspur) में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके बाद लोगों को कोरोना की एक और लहर का डर सताने लगा है.

छत्तीसगढ़ में कितनी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है इसे समझने के लिए प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर (Positivity Rate) पर नजर डालिए. सोमवार को संक्रमण दर 3.22 प्रतिशत रही जो मंगलवार को ही बढ़कर 4.92 प्रतिशत हो गयी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है छत्तीसगढ़ में कितनी तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है.

एक्टिव केस की संख्या 190

दरअसल मंगलवार के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेशभर में 975 सैंपल की जांच हुई है. इसमें से 48 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मंगलवार को दुर्ग जिले में सर्वाधिक 18 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावा बाकी जिलों की बात करें तो बस्तर, महासमुंद और कोण्डागांव से 01-01, राजनांदगांव से 02, बिलासपुर और धमतरी से 08-08 और राजधानी रायपुर से 09 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. इसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है.पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 48 नए केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 190 हो गई है। बिलासपुर में एक मरीज की मौत हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 55 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में 975 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें 48 मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल के पहले दिन से लगातार केस बढ़ रहे हैं।

बिलासपुर में मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 1 महीने में कोरोना के 2 मरीजों की मौत हो चुकी है. मंगलवार की हेल्थ रिपोर्ट में बिलासपुर जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है. इससे पहले भी एक महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है रतनपुर क्षेत्र के पोड़ी में रहने वाले एक पुरुष को हाथ पैर में दर्द के शिकायत थी. तबियत बिगड़ने पर उसे जिले के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां कोरोना जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इलाज किया जा रहा थे, लेकिन मरीज की मौत हो गयी है.

इन पांच जिलों में बढ़ रहा संक्रमण

पिछले 24 घंटे में 8 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसमें राहत की बात ये है कि 12 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए और बाकी जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है. इसके अलावा राज्य के 12 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं हैं, लेकिन 5 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. जहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसमें 55 एक्टिव मरीजों के साथ राजधानी रायपुर टॉप पर है. दुर्ग 30, राजनांदगांव 15, धमतरी 27 और बिलासपुर में 25 सक्रिय मरीज हैं.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.