चीन की लैब से लीक हुआ था कोरोना वायरस, लेकिन... अमेरिका की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Updated on 27-02-2023 06:26 PM
वॉशिंगटन: कोरोना वायरस को लेकर लंबे समय से कहा जाता रहा है कि ये चीन की एक लैब से निकला है। लेकिन अब इसे लेकर अमेरिका की एक नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के ऊर्जा विभाग के अध्ययन में कहा गया है कि संभवतः वायरस चीन की लैब से ही निकला है। हालांकि इसमें कहा गया कि ये एक हथियार प्रोग्राम का हिस्सा नहीं था। यानी कि इस वायरस का इस्तेमाल एक हथियार को बनाने में नहीं किया जा रहा था।
रिपोर्ट में बताया गया कि यह जानकारी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हैन्स के कार्यालय के एक दस्तावेज में सामने आई है। दस्तावेज इस वायरस के उभरने से जुड़ा था। अमेरिका शुरुआत से ही कहता रहा है कि वायरस चीन की वुहान लैब से लीक हुआ है। हालांकि एजेंसी ने कहा है कि उसकी यह रिपोर्ट 'कम आत्मविश्वास' के साथ जारी हो रही है। ऊर्जा विभाग जीव विज्ञान के क्षेत्रों समेत 17 अमेरिकी प्रयोगशाला के नेटवर्क की देखरेख करती है।

कोरोना से दुनियाभर में 70 लाख की मौत

कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर दो परस्पर विरोधी थ्योरी हैं। पहला कि यह एक अज्ञात जानवर के मनुष्यों में पहुंचा है और दूसरा कि यह वुहान में चीन की रिसर्च लैब से लीक हुआ है। कोरोना वायरस चीन में सबसे पहली बार देखने को मिला है। इसके बाद 2020 की शुरुआत में लगभग यह पूरी दुनिया में फैल गया था। WHO के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण दुनिया में अब तक 70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण ही पूरी दुनिया में सप्लाई चेन बाधित हुई है।

एजेंसियां नहीं पहुंचीं किसी निर्णय पर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक तौर पर भी किया। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को चायना वायरस बताया। ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट चार अन्य अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के विपरीत हैं। दो एजेंसियों ने अपने निष्कर्ष में कहा था कि महामारी एक संक्रमित जानवर से प्रकृति में फैली है। वहीं, दो एजेंसियां किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंची थीं। CIA अभी यह निर्णय नहीं दे सकी है कि क्या यह वायरस प्राकृतिक रूप से फैला है या लीक हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.