स्मार्ट लाइट की 358 शिकायतों पर निगमायुक्त नाराज, इंजीनियर निशाने पर... तलब होंगे जिम्मेदार अफसर

Updated on 16-09-2025 02:23 PM

भोपाल। लंबे अवकाश के बाद सोमवार को निगमायुक्त हरेंद्र नारायन ने नगर निगम कार्यालय पहुंचते ही सभी विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को लेकर लापरवाही बरत रहे अधिकारियों की कड़ी क्लास ली।

विशेष रूप से स्मार्ट लाइट और भवन अनुज्ञा विभागों की स्थिति पर निगमायुक्त का गुस्सा फूटा। समीक्षा बैठक में सबसे पहले स्मार्ट सिटी इंजीनियर राजीव अग्निहोत्री को निशाने पर लिया गया। वे शहर में स्मार्ट लाइट के रखरखाव के जिम्मेदार हैं।

दरअसल, 9 सितंबर को हुई महापौर हेल्पलाइन समीक्षा में स्मार्ट लाइट से जुड़ी 358 शिकायतें दर्ज मिली थीं। निगमायुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिकायतें अब भी लंबित

इसी तरह भवन अनुज्ञा विभाग में भी हालात गंभीर पाए गए। बीते दिनों इस विभाग में कुल 73 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें जोन 10, 12, 17 और 18 से 26 शिकायतें और जोन 4, 6, 13 और 16 से 23 शिकायतें अब भी लंबित हैं।

निगमायुक्त ने आदेश दिया कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं, उनके अधिकारियों को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में तलब किया जाए और मौके पर ही शिकायतों का निपटारा किया जाए।

उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में ढिलाई किसी भी अधिकारी को महंगी पड़ेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शिकायतें समय पर नहीं सुलझीं, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.