गंदगी फैलाने वालों पर निगम ने लगाया जुर्माना

Updated on 27-05-2023 09:33 PM

भिलाई। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सफाई को लेकर वार्ड क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान एक होटल व्यवसायी के द्वारा नाली में गंदगी फैलाकर नाली को जाम कर दिया गया था।

अपने होटल से निकलने वाले खराब अपशिष्ट को नाली में पूरी तरीके से बहा दिया था। गंदगी और बदबू इतनी थी कि मोहल्ले वासी भी बदबू से परेशान हो गए थे। इसकी शिकायतें भी मिली थी। नाली से गुजरने वाले लोग बदबू से पूरी तरीके से त्रस्त हो गए थे। थोड़ी देर भी वहां पर खड़े रहना मुश्किल हो गया था। जब निगम आयुक्त रोहित व्यास ने वार्ड का दौरा किया तब मोहल्ले वासियों ने भी बदबू लेकर आयुक्त से शिकायत की। इस पर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और होटल व्यवसायी को गंदगी नहीं फैलाने को लेकर हिदायत भी दी। परदेसी चौक के पास के छोटू होटल व्यवसायी को गंदगी फैलाने को लेकर 50000 रुपए जुर्माना लिया गया। निगम ने नाली की सफाई भी की।

इसी प्रकार से वार्ड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को बिखेरकर रखने वाले निर्माणकर्ता से 10000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। मलबा को सड़क किनारे रख दिया गया था जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी इसकी भी शिकायतें निगम को मिली थी। काफी दिन से यह मलबा यहीं पर पड़ा हुआ था जिसके चलते गंदगी भी फैल रही थी। निगम आयुक्त ने वार्ड क्षेत्रों में नाली सफाई का जायजा लिया तथा सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

इस दौरान कुछ स्थानों पर घर मालिको ने पुराने सामग्रियों को एक जगह एकत्रित कर दिया गया था, जिसे घर मालिक को बोलकर हटवाया गया। कुछ स्थानों पर सड़क बाधा कर लिया गया था, एक जगह झोपड़ी नुमा तथा दूसरी जगह फल ठेले वाले के द्वारा सड़क पर ही समान बेचा जा रहा था। जिसे व्यवस्थित जगह पर व्यवसाय करने की समझाइश देकर किनारे कराया गया तथा पुराने झोपड़ी नुमा जिसका कोई उपयोग नहीं हैं और सड़क पर ही लगा था को हटाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

आगामी मानसून को देखते हुए नालियों की वृहद सफाई के निर्देश आयुक्त ने मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। गीले कचरे और सूखे कचरे को पृथक-पृथक देने की इस दौरान अपील की गई। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप निगम के द्वारा कार्य किया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर खासा ध्यान रखा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.