अमेरिका और ईरान के बीच आज हो सकता है युद्धविराम? पाकिस्तान सूत्रों के हवाले से दावा, असीम मुनीर करवा रहे मध्यस्थता

Updated on 06-04-2026 05:23 PM
इस्लामाबाद/तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका को युद्धविराम के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि ईरान और अमेरिका को दुश्मनी खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव मिला है जो सोमवार से ही लागू हो सकती है और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल सकती है। सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान ने दुश्मनी खत्म करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है जिसे रात भर में ईरान और अमेरिका के साथ साझा किया गया। इस रूपरेखा में दो-स्तरीय दृष्टिकोण का प्रस्ताव है जिसमें तत्काल युद्धविराम के बाद एक व्यापक समझौता शामिल है।

रॉयटर्स ने आगे दावा किया है "सभी बिंदुओं पर आज ही सहमति बन जानी चाहिए" और साथ ही यह भी बताया है कि शुरुआती सहमति को एक 'समझौता ज्ञापन' के रूप में तैयार किया जाएगा जिसे पाकिस्तान के जरिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अंतिम रूप दिया जाएगा। रॉयटर्स ने बताया है कि ऐसा इसलिए क्योंकि इन वार्ताओं में कम्युनिकेशन का एकमात्र माध्यम पाकिस्तान ही है।

अमेरिका और ईरान के बीच आज हो सकता है युद्धविराम?

इससे पहले एक्सियोस ने रविवार को सबसे पहले यह रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ एक संभावित 45-दिवसीय संघर्ष-विराम पर चर्चा कर रहे हैं। यह एक दो-चरणों वाले समझौते का हिस्सा है जिसके परिणामस्वरूप युद्ध का स्थायी अंत हो सकता है। सूत्र के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर "पूरी रात" अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के संपर्क में रहे हैं।

पाकिस्तान के युद्धविराम प्रस्ताव में क्या है?

  • इस प्रस्ताव के तहत तुरंत युद्धविराम लागू हो जाएगा और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा
  • एक व्यापक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 15-20 दिन का समय मिलेगा।
  • इस समझौते को अभी अस्थायी तौर पर "इस्लामाबाद समझौता" नाम दिया गया है।
  • इसमें जलडमरूमध्य के लिए एक क्षेत्रीय ढांचा शामिल होगा और अंतिम आमने-सामने की बातचीत इस्लामाबाद में होगी।

हालांकि अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ईरान के अधिकारियों ने पहले रॉयटर्स को बताया था कि तेहरान एक स्थायी युद्धविराम चाहता है जिसके साथ यह गारंटी भी हो कि अमेरिका और इजरायल की ओर से उन पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान को पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे मध्यस्थों से संदेश मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक अंतिम समझौते में ईरान की ओर से यह प्रतिबद्धता शामिल होने की उम्मीद है कि वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा। इसके बदले में उसे प्रतिबंधों से राहत मिलेगी और उसकी ज़ब्त की गई संपत्तियां जारी कर दी जाएंगी।

क्या ईरान पाकिस्तान के मध्यस्थता को स्वीकार करेगा?

रॉयटर्स ने दो पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से कहा है कि ईरान ने सिविलियन और मिलिट्री की तरफ से ज्यादा कोशिशों के बावजूद अभी तक कोई वादा नहीं किया है। एक सूत्र ने कहा "ईरान ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है" और आगे कहा कि पाकिस्तान, चीन और यूनाइटेड स्टेट्स के अस्थाई युद्धविराम के प्रस्तावों पर अब तक कोई वादा नहीं किया गया है। रॉयटर्स ने बताया है कि चीनी अधिकारियों ने कमेंट के लिए रिक्वेस्ट पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.