फर्जी दस्तावेज बना सरकारी जमीन बेचने वाले पार्षद गिरफ्तार

Updated on 11-03-2025 01:05 PM

भिलाई । सरकारी व एक अन्य भूमि पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेज के जरिए अपने व अन्य 03 के नाम से रजिस्ट्री कराने वाले भिलाई निगम के पार्षद को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पार्षद वर्तमान में नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 34 का पार्षद है।

वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचआईजी प्लाट नंबर 5 ब्लॉक नंबर 2 वार्ड 10 जवाहर नगर सुपेला प्रार्थी देवनाथ गुप्ता (43) एच.आई.जी प्लाट न0 5 ब्लॉक न0 2 वार्ड 10 जवाहर नगर सुपेला भिलाई ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कार्तिक नंद शर्मा, पुरूषोत्तम उर्फ अरविन्द भाई, राजेन्द्र सोनी, हरिश राठौर के द्वारा मिलकर धोखाधड़ी कर कोहका वार्ड नंबर 14 बाबादीप सिंह नगर खसरा क्र0-5407/4 तथा 5407/3 जो 1000 वर्गफीट, 2500 वर्गफिट का फर्जी पेपर व फर्जी व्यक्ति तैयार कर धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी द्वारा प्रकरण के विवेचना के दौरान पाया गया कि संतोष नाथ उर्फ जलन्धर ने ब्रिज बिहारी, एन.धनराजु, एवं संतोष नाथ उर्फ जलन्धर द्वारा शासकीय भूमि जो उद्योग विभाग की तथा अन्य भूमि अरविन्द की है यह सिद्ध करने के लिये फर्जी जमीन के दस्तावेज तैयार किया।

इसके बाद पुरूषोत्तम डोंगरे को फर्जी रूप से अरविन्द भाई के रूप में रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा कर हरिश राठौर के नाम से उक्त भुमि का पावर ऑफ अटार्नि संबंधी कागजात तैयार किया गया। प्रकरण में आरोपी पुरूषोत्तम डोंगरे का फोटो चस्पाकर दूसरे व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर फर्जी ड्राईविंग लायसेंस बनाकर उपयोग किया गया। उक्त शासकीय भूमि तथा अन्य भूमि को अरविन्द भाई का बताकर संतोष नाथ उर्फ जलंधर द्वारा उक्त जमीन की रजिस्ट्री बिना रकम के लेनदेन के स्वंय के साथ एन धनराजु, पत्नि रिंकी सिंह व  ममता नाम की महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराई।

उक्त रजिस्ट्री में चेक अथवा अन्य माध्यम से जिस रकम को विक्रेता को देना बताया गया है उक्त रकम का लेनदेन वास्तव में अब तक नही किया गया। केवल रजिस्ट्री सही साबित करने के लिये एवं फर्जीवाड़ा से स्वयं को बचाने के लिये रकम का उल्लेख रजिस्ट्री पेपर में किया गया।

इस मामले में संतोष नाथ को हिरासत में लिया गया और पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने संतोष नाथ के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत सोमवार को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.