गरियाबंद के अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू

Updated on 02-06-2025 11:42 AM

गरियाबंद। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण के तहत गरियाबंद जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों एवं सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल गरियाबंद में कलेक्टर बी एस उईके की मौजूदगी में काउंसलिंग हुई। 
प्रथम चरण में वरिष्ठता के आधार पर अतिशेष प्रधानपाठकों की काउंसलिंग की गई। तपश्चात सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग में प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। शिक्षकों की सूची काउंसलिंग स्थल में चस्पा की गई। साथ ही रिक्त स्कूल एवं चयन होने वाले स्कूल की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर भी लगातार दिखाया गया। 

पहले दिन 164 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। साथ ही काउंसिलिंग में भाग लेने वाले शिक्षकों को तत्काल चयनित स्कूल का पदस्थापना आदेश प्रदान किया गया। कलेक्टर ने पदस्थापना आदेश प्रदान कर नए स्थान मे दायित्वों के निर्वहन के लिए शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। आज प्रथम दिवस टी संवर्ग, प्रधान पाठक प्रा शाला के 6, सहायक शिक्षक के 133, तथा ई संवर्ग के 25 शिक्षकों की काउन्सिलिंग कर रिक्त स्थानों मे पदस्थापना के आदेश जारी किये गये l

इस दौरान कलेक्टर ने शासन के निर्देशों के तहत पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग की प्रकिया अपनाने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षकविहीन विद्यालयों और एकल शिक्षकीय विद्यालय में अतिशेष शिक्षकों का समायोजन होने से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नियमित शिक्षक उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत, एसडीएम श्रीमती रिशा ठाकुर, सहित सभी बीईओ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.