Archana Gautam के स्वागत के लिए मेरठ में पहुंचे गिनकर 25 लोग, लोगों ने कहा- इसी के लिए DIG से सुरक्षा चाहिए थी?

Updated on 22-02-2023 08:54 PM
'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। सातवें आसमान पर इसलिए नहीं कि उन्हें कोई बड़ी फिल्म या टीवी शोज़ हाथ लगे हैं बल्कि इसलिए कि उन्होंने ये दिखाने की पूरी कोशिश की है कि इस वक्त मेरठ में वही चल रही हैं। अर्चना ने कहा है कि उन्हें मेरठ के लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है और इस बात का यकीन दिलाने के लिए अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी डाली हैं। हालांकि इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ढोल बाजों के अलावा गिनकर 15-20 लोग दिख रहे हैं।
अर्चना मेरठ अपने पैरंट्स और भाई के साथ वापस मेरठ पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर अर्चना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें कुछ लोग उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में लोगों की संख्या कुछ ज्यादा नहीं दिख रही है। अर्चना के इस पोस्ट पर उनके फैन्स और ट्विटर यूजर ने खूब सारा प्यार बरसाया है। कई लोगों ने अर्चना के नाम लिखा लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उनकी जमकर तारीफ की गई है। कुछ ने कहा है- आप शेरनी हो मैडम, आपने ऑलरेडी बहुत लोगों का दिल जीत लिया है। लोगों ने ये भी कहा है- आप बेस्ट बिग बॉस प्लेयर और एंटरटेनर थीं।

बता दें कि अर्चना 19 फरवरी को अपने घर मेरठ पहुंची थीं। बताया जाता है कि इससे पहले उनके पिता गौतम बुद्ध ने पत्र लिखकर मेरठ पुलिस से बेटी के लिए सिक्यॉरिटी की मांग की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि अर्चना के पिता ने DIG को पत्र लेखकर कहा था कि उनकी बेटी 'बिग बॉस 16' खत्म होने के बाद मेरठ लौट रही हैं और इस मौके पर उनके फैन्स की संख्या भी काफी ज्यादा होगी इसलिए किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस की सुरक्षा चाहिए। अब सोशल मीडिया पर अर्चना के साथ भीड़ की संख्या देखकर खिंचाई भी हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.