सूडान से अपने लोगों को निकालने में लगे देश, मिस्र के राजनयिक को लगी गोली, अब तक 400 से ज्यादा की मौत

Updated on 24-04-2023 07:33 PM
खार्तूम: अफ्रीका के तीसरे सबसे बड़े देश सूडान में सत्ता के लिए जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने रविवार को दूतावास के अधिकारियों को सूडान से बाहर निकाला और कई अन्य देशों की सरकारें भी अपने राजनयिक कर्मचारियों तथा राजधानी में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए प्रयासरत हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम से नील नदी के पास स्थित शहर ओमडुरमैन में लड़ाई तेज हो गई है। ईद-उल-फितर पर तीन दिन की छुट्टी के साथ घोषित संघर्षविराम के बावजूद हिंसा हुई।


ओमडुरमैन में सरकारी टेलीविजन मुख्यालय के पास एक इमारत में रहने वाले अमीन अल-तैयद ने कहा, 'हमने ऐसा संघर्षविराम नहीं देखा है।' उन्होंने कहा कि भारी गोलीबारी हुई है और शहर विस्फोटों से दहल उठा है। खार्तूम स्थित हवाई अड्डे के ऊपर घना काला धुआं छा गया। सूडानी सैन्य बलों से लड़ाई के बीच अर्धसैनिक बल ने दावा किया कि खार्तूम के उत्तर में काफौरी में सेना ने हवाई हमले किए। फिलहाल सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एक सप्ताह के खूनी संघर्ष के बाद बचाव अभियान में अवरोध के बावजूद अमेरिकी विशेष सैन्य बलों ने रविवार तड़के खार्तूम से अमेरिकी दूतावास के 70 कर्मचारियों को इथियोपिया में एक अज्ञात स्थान पर पहुंचाया।

नागरिकों को निकलना खतरनाक

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों की समन्वित सामूहिक निकासी को अंजाम देना अभी भी बहुत खतरनाक है। अन्य देश भी अपने नागरिकों और राजनयिकों को निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। फ्रांस, यूनान और यूरोप के देशों ने रविवार को कहा कि वे सहयोगी देशों के कुछ नागरिकों के साथ-साथ दूतावास के कर्मचारियों और नागरिकों के लिए निकासी अभियान शुरू कर रहे हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ऐनी-क्लेयर लिजेंड्रे ने कहा कि फ्रांस यूरोपीय भागीदारों की मदद से अभियान चला रहा है।

इन देशों ने अपने नागरिकों को निकाला

यूनान के विदेश मंत्री निकोस डेंडियास ने कहा कि देश ने खार्तूम से 120 यूनानी और साइप्रस नागरिकों की निकासी की तैयारी में मिस्र में विमान और विशेष सैन्य बल को भेजा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों ने खार्तूम के एक गिरजाघर में शरण ली है। नीदरलैंड ने भी जॉर्डन के लिए दो विमान भेजे हैं। इटली ने सूडान से अपने 140 नागरिकों की निकासी के लिए जिबूती में अपने सैन्य विमान भेजे हैं। सूडान के सैन्य बलों और शक्तिशाली अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ के बीच संघर्ष में देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया।

परिचालन ठप होने के साथ कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम एक रनवे नष्ट हो चुका है। देश के अन्य हवाई अड्डों से भी परिचालन ठप है। संघर्ष के कारण जमीनी मार्ग से निकासी भी खतरनाक है। खार्तूम, लाल सागर पोर्ट सूडान से लगभग 840 किलोमीटर दूर है। हालांकि तमाम खतरों के बीच कुछ देश निकासी अभियान संचालित कर रहे हैं। सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि देश ने 157 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला, जिनमें 91 सऊदी नागरिक और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। सऊदी अरब के सरकारी टीवी ने खार्तूम से पोर्ट सूडान तक कार और बस से यात्रा कर रहे सऊदी और अन्य विदेशी नागरिकों के एक बड़े काफिले की फुटेज जारी की। इन लोगों को नौसेना के जहाज से लाल सागर के पार जेद्दा के सऊदी बंदरगाह तक पहुंचाया गया।

मिस्र के राजनयिक हुए घायल

जनरल अब्देल-फतह बुरहान के नेतृत्व में सूडान की सेना और जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व में ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ के बीच सत्ता संघर्ष ने लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए सूडान की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। संघर्ष में 264 नागरिकों सहित 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिस्र के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अबू जैद ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि रविवार को सूडान में मिस्र के एक राजनयिक गोली लगने से घायल हो गए। हताहतों की संख्या पर नजर रखने वाले सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट के अनुसार लड़ाई के बीच कई घायल फंसे हुए हैं। संगठन ने कहा कि हताहतों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट के सचिव अतिया अब्दल्ला अतिया ने कहा, ‘‘खार्तूम वीरान नजर आ रहा है। करीब आधी आबादी शहर छोड़ चुकी है और बाकी लोग यहां से निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं।’’ संघर्ष के कारण लाखों लोग घरों में बंद हैं जिनके पास पर्याप्त बिजली, भोजन या पानी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.