आज लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार PMV

Updated on 16-11-2022 06:13 PM

अगर आप किफायती इलेक्ट्रिक कार के इंतजार में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक आज यानी 16 नवंबर को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EaS-E लॉन्च करेगी। ये ई-कार माइक्रो कैटेगरी की होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4 लाख रुपए के आस पास हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी।

सिंगल चार्च में मिलेगी 160 किलोमीटर की रेंज
इस कार में 10 Kwh की क्षमता का लिथियम फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि तकरीबन 20hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगेगा और ये कार सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

इसमें मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर
इस कार में रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग, रिमोट पार्किंग असिस्ट, OTA अपडेट्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे हैं। इस कार को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके रिमोट के जरिए कार के एयर कंडिशन (AC), हॉर्न, विंडो और लाइट्स को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

मिलेगी 2 लोगों की सिटिंग
इसमें 4 दरवाजे दिए गए हैं। हालांकि आगे की तरफ सिर्फ एक सीट और पीछे की तरफ भी एक ही सीट होगी। यानी इस कार में एक साथ सिर्फ दो लोग ही सफर कर सकेंगे। इस कार का व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा।

2,000 रुपए में कर सकते हैं बुकिंग
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस छोटी कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से महज 2,000 रुपए में बुक कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.